फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पंचनद की विचार गोष्ठी में प्रबुद्ध नागरिकों ने किया चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान

पंचनद की विचार गोष्ठी में प्रबुद्ध नागरिकों ने किया चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान

Mon, 24 Jul 2017 02:06 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
पंचनद की विचार गोष्ठी में प्रबुद्ध नागरिकों ने किया चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान
भारतीय उद्योगों को तबाह करने की साजिश रच रहा चीन
विज्ञापन

पंचनद की विचार गोष्ठी में प्रबुद्ध नागरिकों ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
चीन ने भारतीय उद्योग जगत को तबाह रचने की साजिश रची है। इसके लिए लागत से भी कम मूल्य पर यहां सामान बेचा जा रहा है। चीनी सामान का बहिष्कार करके ही भारतीय हितों की रक्षा की जा सकती है। पंचनद शोध संस्थान की ओर से रविवार को सेक्टर-10 स्थित गुर्जर भवन में आयोजित विचार गोष्ठी में कुछ इसी प्रकार का निष्कर्ष सामने आया। गोष्ठी में पंचनद के कार्यकारी अध्यक्ष शिक्षाविद डॉ. कृष्ण सिंह आर्य, दैनिक ट्रिब्यून के पूर्व संपादक एवं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी राधेश्याम शर्मा, स्तंभकार पीके खुराना ने विचार रखे।

डॉ. कृष्ण सिंह आर्य ने कहा कि चीनी उत्पादों का मुकाबला करने के लिए जहां सरकारी स्तर पर पॉलिसी बननी चाहिए, वहीं आम नागरिकों को भी इन उत्पादों का बहिष्कार कर देशभक्ति का परिचय देना चाहिए। अमेरिका में भी विदेशी सामान प्रचूर मात्रा में बिकता है, लेकिन वहां इनके लिए मानक तय किए गए हैं, जिसके चलते वहां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सामान सप्लाई नहीं किए जा सकते। वहीं भारत में इस प्रकार के प्लास्टिक के खिलौने आयात किए जा रहे हैं, जो बच्चों के लिए काफी नुकसानदायक हैं। भारत सरकार को भी चाहिए कि यहां आने वाले सामान की गुणवत्ता के मानक तय करे। गोष्ठी के दौरान उद्योगपति रमाकांत भारद्वाज ने कहा कि छोटी-छोटी चीजें खरीदते समय भी हमें देशहित का ध्यान रखना चाहिए। कई बार सोशल मीडिया पर भ्रमित करने वाले तथ्य वायरल हो जाते हैं, जिम्मेदार नागरिकों को इनके प्रभाव में नहीं आना चाहिए। स्तंभकार पीके खुराना ने नागरिकों से नव प्रयोगों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर नए आइडिया का है। जो लीक से हट कर सोचेगा वही कुछ नया और खास कर सकेगा। इस मौके पर शोधार्थी नीरज अत्रि, वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक, समाजसेवी डॉ. एसके पूनिया, बृजदत्त शर्मा, संदीप बी. सिंहल, हेमंत शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed