{"_id":"597506fb4f1c1b4d608b49b4","slug":"150084180119-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम चार से आठ बजे तक मंडी हटाने के नाम पर सीएसआई वेद प्रकाश करते रहे ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम चार से आठ बजे तक मंडी हटाने के नाम पर सीएसआई वेद प्रकाश करते रहे ड्रामा
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध मंडी हटवाने के नाम पर सीएसआई का ड्रामा
शाम चार से आठ बजे तक मंडी हटाने के नाम पर निगम अफसर वेद प्रकाश करते रहे ड्रामा
पिछली ग्रीवांसेज कमेटी की बैठक में मंत्री कविता जैन ने अवैध मंडी को हटाने का दिया था निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चीफ सेनेटरी अफसर (सीएसआई) वेद प्रकाश और वार्ड नंबर 13 के पार्षद रविकांत स्वामी की अतिक्रमण को लेकर हुई नोकझोंक की ऑडियो वायरल होने के बाद सीएसआई रविवार को अतिक्रमण हटाओ दस्ते और पुलिस फोर्स के साथ सेक्टर-19 में नगर निगम की जमीन पर लग रही मंडी हटाने पहुंचे। लेकिन साढ़े चार घंटे तक अवैध मंडी हटाने के नाम पर वह टाइम पास करते रहे। इस बीच उनकी खूब आवभगत भी हुई। सब्जी विक्रताओं ने उन्हें कोल्डड्रिंक भी पिलाई। जब सब्जी विक्रेताओं की आधे से ज्यादा सब्जी की बिक्री हो गई तो नगर के चीफ सेनेटरी अफसर ने अवैध मंडी हटाने का ड्रामा शुरू किया। ये नाटक सीएसई इसलिए कर रहे थे, क्योंकि सोमवार को ग्रीवांसेज कमेटी की बैठक है। पिछली बैठक में मंत्री कविता जैन ने इस अवैध मंडी को हटाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसलिए सीएसआई ने मंडी हटाने का ड्रामा किया। जैसे ही नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर पुलिस दस्ते ने मंडी हटाई। एक तरफ छोड़ दूसरी तरफ सड़कर पार कर सब्जी विक्रेता फिर बैठ गए। सवाल ये है कि सीएसआई को ड्रामा ही करना थो अपना और पुलिस का समय क्यों बर्बाद किया। उनके साथ पंचकूला के तहसीलदार वीरेंद्र गिल भी थे।
पहले अभयपुर की फड़ियां हटाओ
सेक्टर 19 में फड़ियां लगाने वाले लोगों ने कहा कि गांव अभयपुर में भी कई वर्षों से अवैध फड़ियां लग रही हैं। फुटपाथ पर लोहार बैठे हैं। उन्हें हटाने के लिए निगम ने कभी कोशिश नहीं की। लेकिन हमारी फड़ियां उठाने के लिए कुछ दिन बाद आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक अभयपुर की फडियां नहीं हटाई जातीं, तब तक वह भी फड़ियां नहीं हटाएंगे।
मंत्री के डर एक दिन पहले हटवाया मंडी
दरअसल पिछले दिनों सीएम ने पंचकूला में जन शिकायतों के निपटान के दौरान मंडी को हटाने के निर्देश दिए थे। इससे पूर्व जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक में स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने भी मंडी को हटाने की बात कही थी, लेकिन अधिकारी एक बार भी मंडी की तरफ नहीं आए। अब 24 जुलाई को मंत्री महोदय दोबारा मीटिंग लेने वाली हैं, इसलिए रविवार को छुट्टी वाले दिन भी मंडी को हटाने के लिए पहुंच गए। जबकि लोगों का कहना है कि सीएसआई ने पार्षद से बदला लेने के उद्देश्य से जानबूझ कर यह कदम उठाया है।