{"_id":"597108304f1c1bb43b8b4611","slug":"15005799619-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खान खाकर घूमने निकले कारीगर को कार ने मारी टक्कर,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खान खाकर घूमने निकले कारीगर को कार ने मारी टक्कर,मौत
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारीगर को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत
पिंजौर। खाना खाकर घूमने निकले ढाबा कारीगर को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर जख्मी हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिंजौर-नालागढ़ राजमार्ग पर स्थित ढाबा के मालिक भजन निवासी करनपुर ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले सतपाल उर्फ हैप्पी निवासी नवांशहर (पंजाब) उनके पास नौकरी के लिए आया था। मंगलवार रात करीब 12 बजे सतपाल खाना खाकर सड़क किनारे टहलने निकला था। इस दौरान पिंजौर की ओर से आ कार चालक ने सतपाल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में घायल हो गया और उसे कालका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ढाबा मालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।