फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   150 sacks of wheat counted less from warehouse of HAFED in Ambala

Haryana: चावल के बाद गरीबों का गेहूं भी डकार गए अफसर, अंबाला हैफेड के गोदाम से गेहूं की 150 बोरियां गायब

Fri, 16 Dec 2022 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 01:15 PM IST
सार

हैफेड के उच्चाधिकारियों को दिसंबर के पहले सप्ताह में अंबाला स्थित गोदाम से चावल के स्टाक में घपले की सूचना मिली थी। यह चावल महाराष्ट्र भेजा गया था। मगर गंतव्य पर 230 क्विंटल चावल कम पहुंचा।

विज्ञापन
150 sacks of wheat counted less from warehouse of HAFED in Ambala
हैफेड के गोदाम से गेहूं की बोरियां कम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को बांटे जाने वाला गेहूं और चावल अफसरों की मिलीभगत से डकारा जा रहा है। हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन (हैफेड) के अंबाला के गोदाम से चावल के बाद अब गेहूं की करीब 150 बोरियां (करीब 75 क्विंटल) कम मिली हैं। हालांकि अधिकारियों को इस हेरफेर की इससे कहीं अधिक होने की आशंका है। गरीबों के राशन को हड़पने वाली इस पूरी चेन का पता लगाने के लिए विभागीय जांच के साथ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


हैफेड के उच्चाधिकारियों को दिसंबर के पहले सप्ताह में अंबाला स्थित गोदाम से चावल के स्टाक में घपले की सूचना मिली थी। यह चावल महाराष्ट्र भेजा गया था। मगर गंतव्य पर 230 क्विंटल चावल कम पहुंचा। इसके बाद हैफेड के अधिकारियों ने आनन-फानन में एक स्टोर कीपर को निलंबित करते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी। कमेटी ने गोदाम का स्टॉक जांचा तो पता चला कि चावल के साथ बड़ी मात्रा में गेहूं के स्टॉक में भी हेरफेर की गई है। 
विज्ञापन


हैफेड के महाप्रबंधक अरुण आहुजा ने बताया कि गेहूं और चावल के स्टॉक में इतने बड़े स्तर पर हेरफेर सिर्फ एक स्टोर कीपर नहीं कर सकता। इसमें एक पूरी चेन शामिल है। इसलिए हैफेड मुख्यालय केप्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास ने अंबाला डीएम को तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यभर के गोदामों में होगा निरीक्षण
चावल के बाद गेहूं का स्टाक कम मिलने से हैफेड के अधिकारी सकते में हैं। वीरवार को पंचकूला मुख्यालय में शाम पांच बजे से रात करीब आठ बजे तक अधिकारियों की बैठक चलती रही। इसमें हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। चेयरमैन ने प्रदेश के सभी गोदामों में स्टॉक की जांच कराने के आदेश दिए हैं।

गरीबों का राशन चोरी करने की सूचना मिली है। भ्रष्टाचारी गरीबों के राशन को भी हजम कर गए। इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ कानूनी और विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  - कैलाश भगत, हैफेड चेयरमैन


भ्रष्टाचार के पुराने मामले

  • 2018 में चरखी दादरी में मिड डे मील के लिए सप्लाई होने वाले गेहूं का करीब 510 किलो स्टॉक कम मिला था
  • फरवरी 2022 में सोनीपत में गेहूं की बोरियों में पानी वजन बढ़ाने का मामला पकड़ा गया था
  • जुलाई 2022 में कैथल जिले के पूंडरी में 134 क्विंटल से अधिक गेहूं का स्टॉक कम मिला था। यहां 50 किलो की 612 बोरियों में प्रत्येक में सिर्फ 28 किलो गेहूं मिला था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed