फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 tobacco shops raided, goods seized, six challaned

Chandigarh News: तंबाकू की 15 दुकानों पर मारा छापा, सामान जब्त, छह का चालान

Sat, 05 Aug 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
15 tobacco shops raided, goods seized, six challaned
जीरकपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसडीएम के आदेशों पर ढकोली क्षेत्र में नगर काउंसिल और पुलिस के सहयोग से तंबाकू विरोधी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी सिगरेट, तंबाकू और भांग बट्टी जब्त कर छह लोगों के चालान किए हैं। इसके अलावा 1500 रुपये के चालान और बलटाना क्षेत्र में तीन खोखे भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टर राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एसडीएम डेराबस्सी के आदेश पर की गई है। उन्होंने कहा कि ढकोली इलाके में सरकारी स्कूल के पास चेतावनी बोर्ड लगे होने के बावजूद कई दुकानदार सिगरेट और तंबाकू बेच रहे थे। इस पर उनका समान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई बलटाना और जीरकपुर क्षेत्र में भी की गई है। करीब 15 दुकानों पर छापा मारा गया जिसमें छह दुकानों का चालान काटा गया और छह दुकानदारों से भारी मात्रा में विदेशी सिगरेट और तंबाकू जब्त किया गया है। उक्त दुकानदार मौके पर सामान का बिल नहीं दिखा पाए, जिसके चलते उन्हें मंगलवार तक का समय दिया गया है। यदि दुकानदार मंगलवार तक बिल दिखा देते हैं तो उनका समान वापस कर दिया जाएगा। नहीं तो मंगलवार के बाद तंबाकू नष्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



पांच बोरे गांजे की गोलियों के बरामद

कार्रवाई के दौरान एक दुकान से पांच बोरे गांजे की गोलियां बरामद की गई हैं यह गोलियां अलग-अलग नाम से बेची जाती हैं। इसके एक पैकेट में करीब 50 गोलियां होती हैं। टीम ने बलटाना क्षेत्र से बीड़ी-सिगरेट के तीन खोखे भी हटाए। जब्त की गई विदेशी सिगरेट और तंबाकू की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों ने खोखे उठाने का किया विरोध

स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने कहा कि गरीब लोग अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं लेकिन विभाग उन्हें बिना वजह परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि खोखे वाले दुकानदारों को परेशान करने के बजाय होलसेलर पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को समझाया कि स्कूल या धार्मिक स्थल के 100 मीटर दायरे में तंबाकू की बिक्री नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed