फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 teachers will be selected for research promotion award

रिसर्च प्रमोशन अवार्ड के लिए 15 शिक्षकों का होगा चयन

Sat, 21 Mar 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
15 teachers will be selected for research promotion award
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी एलुमिनी एसोसिएशन की ओर से हर साल रिसर्च प्रमोशन के लिए अवार्ड दिया जाता है। इस साल भी पीयू को 36 रिसर्च प्रोजेक्ट मिले हैं। इनमें से 15 शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। कुछ का चयन हो गया है और कुछ का बाकी है। अब यह कार्यक्रम कोरोना के कारण प्रभावित हो गया। इसलिए कुछ समय के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन

एलुमनी एसोसिएशन से आठ हजार से अधिक लोग जुड़े हैं। इनसे वन टाइम सदस्यता शुल्क लिया जाता है और उसी में से कुछ हिस्सा रिसर्च प्रमोशन अवार्ड पर खर्च किया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी यह अवार्ड पीएचडी वालों या शिक्षकों को मिलता है। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। 36 रिसर्च प्रोजेक्ट पीयू को मिले, जिनकी प्रस्तुतियां चल रहीं थीं। डीन एलुमिनाई रिलेशन प्रो. दीप्ति गुप्ता कहती हैं कि पीयू व इससे संबद्ध कॉलेजों के लोगों का चयन इसके लिए किया जाता है। अगले शैक्षिक सत्र में भी लोग इस अवार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस अवार्ड के तहत राशि संबंधित लोगों को मिलती है जो रिसर्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed