फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 lakh cheated on the pretext of selling house in Palsaura

पलसौरा में मकान बेचने का झांसा देकर 15 लाख ठगे

Fri, 06 Aug 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
15 lakh cheated on the pretext of selling house in Palsaura
चंडीगढ़। पलसौरा में आंबेडकर आवास योजना के तहत मकान बेचने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्यक्ति ने मकान बेचने के नाम पर पैसा लिया, लेकिन कब्जा देने के बजाय मकान को आगे किसे और को बेच दिया। पीड़ित जब पुलिस के पास चक्कर काटकर थक गया तो उसने जिला अदालत में इंसाफ की गुहार लगाई। इसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मूलरूप से प्रतापगढ़ के बदरपुर तहसील सदर (उत्तर प्रदेश) संपत यादव, हरकेश यादव व उसकी पत्नी आरती यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अहमद अली (45) ने बताया कि वह पलसौरा में रहता है। आरोप है कि जुलाई 2017 में उसने संपत यादव के कहने पर पलसौरा में आंबेडकर आवास योजना के तहत 15 लाख रुपये का एक मकान खरीदा था। इसकी कीमत भी चुकता कर दी गई, लेकिन मकान को उसके नाम नहीं किया गया। जांच में पाया कि उक्त मकान को हरकेश यादव व उसकी पत्नी को बेच दिया था। वह लगातार पुलिस को इसकी शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाता रहा। पुलिस ने जब उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर तीन साल बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed