{"_id":"5d0c9cb38ebc3e2cfa364808","slug":"15-indian-wrestlers-in-world-ranking-bajrang-punia-number-one-in-his-catagory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"15 भारतीय पहलवानों ने वर्ल्ड रैंकिंग में जगह बनाकर रचा इतिहास, पहले नंबर पर हैं बजरंग पूनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 भारतीय पहलवानों ने वर्ल्ड रैंकिंग में जगह बनाकर रचा इतिहास, पहले नंबर पर हैं बजरंग पूनिया
Fri, 21 Jun 2019 02:37 PM IST
खुशबू गोयल
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पहलवान केवल मेडल जीतकर ही इतिहास नहीं रच रहे हैं, बल्कि इस बार जारी हुई वर्ल्ड रैंकिंग में भी पहलवानों ने इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि वर्ल्ड रैंकिंग में 15 पहलवानों ने जगह बनाई है। इसमें अकेले हरियाणा से 12 पहलवान शामिल हैं। वर्ल्ड रैंकिंग में पहलवान छोरियां भी लड़कों को टक्कर देती दिख रही हैं।
हरियाणा की छह महिला पहलवानों ने वर्ल्ड रैंकिंग में जगह बनाई है। बजरंग पूनिया अपने भार वर्ग में पहले नंबर पर कायम हैं, तो महिला पहलवानों में सबसे ऊपर की चौथी रैंकिंग पूजा ढांडा को मिली है। ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक के लिए जरूर चिंता की बात है कि उन्हें इस बार भी वर्ल्ड रैंकिंग में जगह नहीं मिली।
फौगाट बहनों विनेश व रितु को वर्ल्ड रैंकिंग में एक साथ जगह मिली है। वर्ल्ड रैंकिंग में हरियाणा से बाहर के केवल तीन पहलवान हैं। इनमें यूपी से दिव्या काकरान, महाराष्ट्र से राहुल अवारे व दिल्ली से प्रवीण राणा शामिल हैं। यूडब्ल्यूडब्ल्यू (यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग) ने पहलवानों की ताजा वर्ल्ड रैंकिंग जारी की है, जिससे जहां भारतीय पहलवान उत्साहित हैं, वहीं हरियाणा के लिए दोहरी खुशी की बात है।
विज्ञापन
इस रैंकिंग से वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले भारतीय पहलवानों का हौसला बढ़ेगा।

वर्ल्ड रैंकिंग में शामिल पहलवान
57 किलो में पूजा ढांडा को नंबर 4, 59 किलो में सरिता को नंबर 5 व मंजू को नंबर 9, 53 किलो में विनेश फौगाट को नंबर 6, 50 किलो में सीमा को नंबर 8, 65 किलो में रितु को नंबर 10 तो 68 किलो में दिव्या को नंबर 10 की रैंकिंग मिली है।
वर्ल्ड रैंकिंग में शामिल पुरुष पहलवान
65 किलो में बजरंग पूनिया को नंबर एक, 61 किलो में राहुल अवारे को नंबर 6, 79 किलो में प्रवीण राणा को नंबर 6, 125 किलो में सुमित को नंबर 8, 86 किलो में दीपक पूनिया को नंबर 9, 92 किलो में विक्की को नंबर 9, 60 किलो में ज्ञानेंद्र को नंबर 9 तो 74 किलो में अमित धनखड़ को नंबर 10 की रैंकिंग मिली है।
भारतीय पहलवानों की कुश्ती काफी बेहतर हो रही है, जिससे उनका प्रदर्शन भी अच्छा हो रहा है। यही कारण है कि इतने पहलवानों को वर्ल्ड रैंकिंग में जगह मिली है। इससे पहलवानों का हौसला बढ़ेगा और वे ओलंपिक कोटे के लिए ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
- कुलदीप मलिक, चीफ कोच भारतीय महिला कुश्ती