{"_id":"63ce770fc7584177360dc2c2","slug":"15-employees-and-officers-will-be-honored-at-state-level-republic-day-function-in-bathinda-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गणतंत्र दिवस पर 15 अधिकारी होंगे सम्मानित, पूर्व मंत्री को गिरफ्तार करने वाले एआईजी का नाम भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गणतंत्र दिवस पर 15 अधिकारी होंगे सम्मानित, पूर्व मंत्री को गिरफ्तार करने वाले एआईजी का नाम भी शामिल
Mon, 23 Jan 2023 05:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:32 PM IST
सार
बठिंडा में मुख्यमंत्री रक्षक पदक से चार मुलाजिमों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें एसआई रमन कुमार मुख्य थाना अफसर कोटभाई जिला अमृतसर, एसआई हरपिंदर सिंह पुलिस लाइन श्री मुक्तसर साहिब, हेड कांस्टेबल गुरनाम सिंह और हेड कांस्टेबल हरिंदर सिंह 5वीं आईआरबी अमृतसर शामिल हैं।
विज्ञापन
एआईजी मनमोहन सिंह और एआईजी गुरजीत कलेर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस के 15 अफसरों व मुलाजिमों को मुख्यमंत्री भगवंत मान सम्मानित करेंगे। इनमें राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ नकेल कसने वाले विजिलेंस के तेज तर्रार अधिकारी एआईजी मनमोहन कुमार का नाम शामिल है। उन्होंने पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को रंगे हाथों पचास लाख रुपये रिश्वत देते काबू किया था। राज्य स्तरीय समारोह 26 जनवरी को बठिंडा में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इन अफसरों में आबकारी व कर विभाग के एआईजी गुरजोत सिंह कलेर, विजिलेंस ब्यूरो मोहाली में तैनात डीएसपी सलामुद्दीन, डीएसपी एसटीएफ लुधियाना रेंज अजय कुमार, डीएसपी सब डिवीजन गढ़शंकर दलजीत सिंह खख, इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर मोहाली में तैनात इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स इंस्पेक्टर विवेक चंद्र, इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर में तैनात इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह व जुझार सिंह, जहानेखला में एसआई दविंदर सिंह और तीसरी कमांडो बटालियन मोहाली में तैनात एएसआई भाग सिंह शामिल हैं। इन अफसरों को चीफ मिनिस्टर मेडल फॉर आउटस्टैंडिंग डिवोशन टू ड्यूटी से सम्मानित किया जाएगा। कर विभाग के एआईजी गुरजोत सिंह कलेर कई किताबें लिख चुके हैं। साथ ही देशभक्ति पर कई गीत लिख चुके हैं।
विज्ञापन
ये होंगे रक्षक पदक से सम्मानित
समारोह में चार अफसर चीफ मिनिस्टर रक्षक पदक से सम्मानित होंगे। इनमें एसआई रमन कुमार मुख्य थाना अफसर कोटभाई जिला अमृतसर, एसआई हरपिंदर सिंह पुलिस लाइन श्री मुक्तसर साहिब, गुरनाम सिंह मुख्य सिपाही आईआरबी बटालियन अमृतसर और मुख्य सिपाही हरिंदर सिंह शामिल है।
विज्ञापन