{"_id":"682b98aa9cfa3c390a0ddd4a","slug":"15-accused-were-arrested-for-giving-exam-with-bluetooth-in-their-ears-chandigarh-news-c-16-pkl1043-714323-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कान में ब्लूटुथ और कपड़ों में चिप लगा परीक्षा देते 15 और दूसरे की जगह परीक्षा देते दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कान में ब्लूटुथ और कपड़ों में चिप लगा परीक्षा देते 15 और दूसरे की जगह परीक्षा देते दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में रविवार को अलग-अलग स्कूलों में हुई नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करने पर पुलिस ने चार युवतियों समेत 17 युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें से 15 आरोपियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई जबकि एक युवक और युवती दूसरी की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे। आरोपियों ने डिवाइस को कपड़ों में सिलवा रखा था। कुछ ने कॉलर के नीचे तो कुछ ने अंडर गारमेंट्स में छिपाया हुआ था। परीक्षा के दौरान आरोपियों ने ब्लूटुथ को कान में लगा रखा था। ब्लूटुथ इतनी बारीक थी कि किसी को देखने से भी नजर नहीं आ रही थी। परीक्षक को आरोपियों की एक्टिविटी से शक हुआ। आरोपी ब्लूटुथ के माध्यम से किसी से बात कर रहे थे। परीक्षक ने जब तलाशी करवाई तो सभी के सभी पकड़े गए। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया और बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज कब्जे में ली।
श्री गुरु हरकृष्ण सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में 12 आरोपी गिरफ्तार
श्री गुरु हरकृष्ण सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्रिंसीपल की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करने पर तीन युवतियों समेत 12 युवाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनीपत के गांव मंठौथी निवासी प्रिकिक्षत (24), जींद निवासी सोहन (30), सोनीपत के गांव थाना कलां निवासी साहिल (25), सोनीपत के नीरज (22), रोहत निवासी विकास (23), दिल्ली निवासी योगेश (26), सोनीपत के गोहानी निवासी मोहित (24), मोहिंद्रगढ़ की रहने वाली मनोज कुमारी (25), और सनेहा (27), सोनीपत के संदीप (25) और जींद की युवती राखी (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने इलेक्ट्रोनिक डिवाइज कपड़ों में सिलवाकर फिट करवाई हुई थी। पुलिस ने कहा कि मंगलवार को अदालत में पेश कर आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। सूत्रों के अनुसार जींद की राखी के पास पेपर को स्कैन करने वाली डिवाइस थी। उसने परीक्षा में बैठकर पेपर को स्कैन किया, जिससे पेपर आउट हो गया, ताकि सवालों के जवाब मिल सकें। पुलिस ने डिवाइस कब्जे में ले ली है। पुलिस ने बताया कि राखी पेपर को आउट करने के मकसद से ही परीक्षा में बैठी थी।