फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14th president election 2017 voting in haryana assembly

राष्ट्रपति चुनावः हरियाणा विधानसभा में मतदान संपन्न, दो बजे तक डल गए सभी वोट

Mon, 17 Jul 2017 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Jul 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
14th president election 2017 voting in haryana assembly
रामनाथ कोविंद
14वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए हरियाणा विधानसभा में मतदान संपन्न हो गए हैं। वहीं दो बजे तक सभी विधायकों और सांसदों ने वोट डाल दिए। मतदान करने में सत्तापक्ष सबसे आगे रहा। उसके बाद कांग्रेस और फिर इनेलो ने मतदान किया। भाजपा की तरफ से मतदान प्रक्रिया को लेकर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई।
विज्ञापन


रामनाथ कोविंद के नाम सबसे पहला वोट सत्तापक्ष की तरफ से डला। सबसे पहला वोट मुख्य संसदीय सचिव कमल गुप्ता ने दिया। लतिका शर्मा ने दूसरे नंबर पर बाजी मारी। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी 11 बजे से पहले वोट डाला। 11 बजे तक 26 विधायकों, मंत्रियों ने मतदान कर दिया था। वोट डालने वाले मंत्रियों में कविता जैन, नायब सैनी, कर्णदेव कम्बोज, कृष्ण बेदी इत्यादि शामिल है। सीपीएस में कमल गुप्ता व सीमा त्रिखा ने वोट डाला।
विज्ञापन

हरियाणा से 90 विधायक, 10 लोस सांसद, 5 रास सांसद

14th president election 2017 voting in haryana assembly
सीएम खट्टर
बता दें कि हरियाणा में इस समय 90 विधायक, 10 लोकसभा सांसद और 5 राज्यसभा सदस्य हैं। हर राज्य की आबादी के आधार पर वहां के विधायकों और सांसदों के वोट की वैल्यू निर्धारित होती है। इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में 1971 की जनसंख्या को ही वोट की वैल्यू का आधार बनाया गया है, जिसके मुताबिक हरियाणा के एक विधायक के वोट की कीमत 112 और सांसद के वोट की कीमत 708 है।

वहीं हरियाणा के 90 विधायकों में से 57 विधायक पहली बार राष्ट्रपति चुनाव में मतदान कर रहे हैं। दूसरी ओर, मतदान के दौरान काफी सुरक्षा देखने को मिल रही है। हरियाणा में अनिल संत को निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। मीडिया कर्मियों को मोबाइल फोन मतदान स्थल तक ले जाने की अनुमति नहीं है।

इस तरह वोट की वैल्यू है
कुल विधायक 90, एक विधायक की वोट वैल्यू 112, विधायकों की कुल वोट वैल्यू 10080, भाजपा विधायक की वोट वैल्यू 05264, इनैलो विधायकों की वोट वैल्यू 02128, कांग्रेस विधायकों की वोट वैल्यू 01904, 5 निर्दलीय विधायकों की वोट वैल्यू 00560, 01 अकाली विधायक की वोट वैल्यू 00112, 01 बसपा विधायक की वोट वैल्यू 0112
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed