{"_id":"595e97f84f1c1b0d168b46c7","slug":"14993715675-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोरी के खिलाफ उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वतखोरी के खिलाफ उठाई आवाज
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका। कालका अपर मोहल्ला में मिशन एकता समिति हरियाणा की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मिशन एकता समिति की प्रदेश महासचिव कृष्णा राणा ने बतौर मुख्य अतिथि लोगों की समस्याएं सुनी।
कार्यक्रम में मातृशक्ति और युवा शक्ति ने बढ़कर हिस्सा लिया। कृष्णा राणा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में फैल रही कुरीतियों जैैसे नारी उत्पीड़न, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि आज कल सरकारी दफ्तर, अस्पताल, बिजली दफ्तर, जल विभाग या किसी अन्य सरकारी दफ्तर में आम आदमी का बिना रिश्वत दिए या बिना बड़ी सिफारिश के काम नहीं होता। एक छोटे से काम के लिए भी दफ्तर के कई बार चक्कर काटने पड़ते हैं। काफी मेहनत के बाद दफ्तर से जवाब मिलता है कि अभी काम नहीं हुआ। इनका बड़ा कारण है समाज में फैली रिश्वत खोरी। अगर हमें इन सबसे छुटकारा चाहिए तो हमें एकजुटता के साथ मिलकर संघर्ष करना पड़ेगा। तभी आने वाले युवा बच्चों को एक भ्रष्टाचार मुक्त भारत दे सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में काफी संख्या में लोगों ने मिशन एकता समिति का दामन थामा। कार्यक्रम में कालका इकाई का संगठन किया गया। कार्यक्रम में सुनील, संजय, भीमसेन, सोमनाथ, सुरेंद्र कुमार, परमजीत, धर्मपाल, इन्दु, मुध, विद्या, तुलसी, जोगिन्द्र आदि ने भाग लिया।