फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सैर करने निकली बुजुर्ग महिला को आज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,उपचार के दौरान मौत

सैर करने निकली बुजुर्ग महिला को आज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,उपचार के दौरान मौत

Thu, 29 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
सैर करने निकली बुजुर्ग महिला को आज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,उपचार के दौरान मौत
वाहन की टक्कर से घायल महिला की मौत
विज्ञापन

पिंजौर। खाना खाकर सैर करने निकली महिला की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। महिला को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। एचएमटी कॉलोनी के पास स्थित सुभाषनगर पावर हाउस कालोनी निवासी महिला जंत्री देवी (58) के पति मदन सिंह ने पुलिस को बताया कि गत शुक्रवार रात करीब साढे़ 8 बजे खाना खाने के बाद उनकी पत्नी रोज की तरह सैर करने लिए निकली। लेकिन रात को सैर करने के बाद घर नहीं लौटी। उन्होंने आसपास रातभर उन्हें तलाशा लेकिन पता नहीं चला। मदन ने बताया कि पत्नी जंत्री देवी को उस रात एचएमटी गेट के सामने वाले कट के पास किसी वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल हालत में लोगों ने पत्नी को पंचकूला के सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल ले पहुंचाया। जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान जंत्री देवी की बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed