फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   शहर के सेक्टरों की करीब 60 रोड गलियां ब्लॉक 22-03-44

शहर के सेक्टरों की करीब 60 रोड गलियां ब्लॉक 22-03-44

Thu, 29 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
शहर के सेक्टरों की करीब 60 रोड गलियां ब्लॉक 22-03-44
मानसून की बारिश से रोड गलियां ब्लॉक, कमिश्नर बोले-करवा देंगे सफाई
विज्ञापन

शहर के सेक्टरों के हालात खराब, गैर जिम्मदाराना निगम के रवैये से लोगों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
मानसून की बारिश से बुधवार को शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। शहर की करीब 60 फीसदी रोड गलियां ब्लॉक हो गईं और पानी सड़कों पर जमा हो गया। इन हालात में पूरा दिन सड़कों पर वाहन चालकों और अन्य लोगों को परेशानी हुई। बता दें कि विभिन्न संगठन और पार्षद मानसून से पहले रोड गलियों की सफाई की मांग करते रहे। पार्षदों ने अफसरों से समय रहते रोड गलियों की सफाई की मांग करते हुए लिखित में लेटर दिए। लेकिन सफाई नहीं कराई गई। निगम कमिश्नर से जब इस बारे में पूछा गया तो रटा-रटाया जवाब देते हुए कहा कि जल्द सफाई करवा दी जाएगी। पंचकूला के लोग निगम के गैर जिम्मेदाराना रवैये से काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे अधिकारी शहर में भेज दिए गए हैं, जिन्हें लोगों की और सार्वजनिक संपत्ति की जरा भी परवाह नहीं है।

बुधवार को पंचकूला के डीसी से रोड गलियों की सफाई के लिए पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर मिले। उन्होंने डीसी को पंचकूला के सेक्टरों में रोड गलियों के बंद होने की स्थिति से अवगत कराया। डीसी ने तुरंत नगर निगम कमिश्नर डॉ. शालीन से फोन पर बात की। कमिश्नर ने कहा कि रोड गलियों की सफाई के लिए वर्क ऑर्डर कर दिए हैं। जल्द ही सफाई करवा दी जाएगी। सवाल ये है कि मानसून आ चुका है और नगर निगम कमिश्नर को बरसात के बाद रोड गलियों की सफाई की याद आ रही है। मानसून शुरू होने से पहले ही रोड गलियों की सफाई नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed