फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सौरभ गर्ग के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने 16/17 के चौक पर लगाया जाम

सौरभ गर्ग के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने 16/17 के चौक पर लगाया जाम

Fri, 23 Jun 2017 01:55 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
सौरभ गर्ग के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने 16/17 के चौक पर लगाया जाम
शहर का विकास बाधित करने पर विधायक के खिलाफ आक्रोश
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने फूंका पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता का पुतला
सौरभ गर्ग के नेतृत्व में युवाओं ने 16/17 के चौक पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
यूथ कांग्रेस ने पंचकूला के सेक्टर-16/17 के चौक पर भारी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधायक ज्ञानचंद गुप्ता का पुतला फूंका। इस दौरान यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सौरभ गर्ग ने कहा कि पंचकूला नगर निगम के काम काज को सही ठंग से न चलने देने और शहर के विकास में रोड़ा अटकाने का काम भाजपा विधायक ज्ञानचंद गुप्ता कर रहे हैं। इसका खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है। यूथ कांग्रेस ऐसी धक्का शाही होने नहीं देगी। सौरभ गर्ग ने बताया कि युवा कांग्रेस के महासचिव और पंचकूला प्रभारी शांतनु चौहान के मार्गदर्शन पर चलते हुए अब यूथ कांग्रेस पंचकूला में भाजपा की धक्केशाही नहीं चलने देगी। भाजपा की हर धक्केशाही का जमकर विरोध किया जाएगा। इसके लिए चाहे गिरफ्तारियां तक देनी पड़ें। वीरवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे दर्जनों यूथ कांग्रेस समर्थक सौरभ गर्ग के नेतृत्व में सेक्टर-16-17 के चौक पर इकट्ठा हुए। इसके बाद यूथ कांग्रेस के बैनर तले विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और बीच सड़क विधायक का पुतला फूंका गया। नगर निगम कमिश्नर की ओर से मेयर पर धमकाने के लगाए गए आरोपों के संबंध में सौरभ गर्ग ने कहा कि निगम कमिश्नर भाजपा विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के इशारे पर काम कर रहे हैं। शहर के विकास को लेकर हो रही निगम की मीटिंग में हिस्सा न लेकर निगम कमिश्नर एक स्कूल के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हुए थे। इससे साफ पता चलता है कि नगर निगम कमिश्नर का शहर के विकास पर कोई ध्यान नहीं है। सौरभ गर्ग ने कहा कि विधायक ज्ञानचंद गुप्ता पहले कह चुके हैं कि जब तक नगर निगम में भाजपा का मेयर नहीं आता तब तक शहर का विकास नहीं होने दूंगा। विधायक को चाहिए कि वह छोटी राजनीति से उठकर शहर की जनता के हित का ध्यान रखें। इस मौके पर सौरभ गर्ग के नेतृत्व में युवा कांग्रेस नेता डॉ. कादिर, सुखविंदर सिंह सुख्खा, चिंका, शंभुमणि, कृष्णा, हैप्पी, नरिंदर द्रविड़, पवन, अमित नोनू, शम्मि वर्मा, सोनू महेशपुर, करण दीवाकर और बबलू समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed