{"_id":"594439714f1c1bca348b4764","slug":"149764340620-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मौत के विरोध में इनेलो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मौत के विरोध में इनेलो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह किसानों की मौत के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पचकूला।
छह किसानों की मंदसौर में पुलिस की गोली से से हुई मौत के विरोध में शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर इनेलो के पूर्व विधायक और जिला प्रधान प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम डीसी के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
माजरी चौक के पास मोरनी, रायपुररानी, बरवाला, पिंजौर, कालका, पंचकूला क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक और किसान एकजुट हुए। इस मामले में विरोध दर्ज कराया। जिला प्रधान प्रदीप चौधरी ने कहा कि वादे के बावजूद भाजपा सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट की सिफारिशें नहीं लागू कीं। जिससे किसानों की हालत और बिगड़ती जा रही है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सेल कुलभूषण गोयल, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीन आत्रेय, जिला प्रवक्ता एस.पी अरोड़ा, महिला प्रधान सीमा चौधरी, दिलबाग नैन, हरबंस सिंगला, युवा जिला प्रधान सोनू हरयोली, बलवंत भींवर, रमेश मांधना सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।