फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पेंशनर वैल्फेयर एसोसिएशन ने लगाया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर सातवें वेतन आयोग का लाभ न देने का आरोप।

पेंशनर वैल्फेयर एसोसिएशन ने लगाया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर सातवें वेतन आयोग का लाभ न देने का आरोप।

Sat, 17 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
पेंशनर वैल्फेयर एसोसिएशन ने लगाया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर सातवें वेतन आयोग का लाभ न देने का आरोप।
सातवें वेतन आयोग का लाभ न देने पर जताया रोष
विज्ञापन

बरवाला। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बरवाला की एक बैठक शुक्रवार को प्रधान हरमिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने एक बयान जारी कर बताया कि बैठक में 2006 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिन कर्मचारियों की पेंशन 2006 के अनुसार रिवाइज नहीं हुई है। उन्हें दोबारा से प्रोफार्मा भरकर देने के बारे में सूचित किया गया। ताकि कर्मचारी लाभ उठा सकें। उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा बरवाला पर आरोप लगाया कि बैंक ने एक जनवरी, 2016 से सातवें वेतन आयोग का लाभ आज तक नहीं दिया। जिस कारण सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों में बैंक के प्रति रोष है। वह इस समस्या को लेकर शीघ्र की बैंक के उच्च अधिकारियों को मिलकर एक ज्ञापन सौंपेंगे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी कर्मचंद, मामराज, मदन लाल, मेघ सिंह, राज किशोर, ओम प्रकाश, प्रेम सिंह, कालू राम, नंद सिंह, रामपाल सिंह, गुरनाम, जीत सिंह सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed