{"_id":"5edaa7db8ebc3e90343d710a","slug":"1457-migrants-leave-special-train-from-chandigarh-to-gorakhpur-chandigarh-news-pkl377288675","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए विशेष श्रमिक ट्रेन से 1457 प्रवासी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए विशेष श्रमिक ट्रेन से 1457 प्रवासी रवाना
विज्ञापन
स्क्रीनिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को विशेष श्रमिक ट्रेन से गोरखपुर के लिए 1457 लोगों को रवाना किया। भेजने के लिए दो दिन में प्रशासन की तरफ से 16000 लोगों को फोन किया गया, लेकिन मात्र 1457 लोग ही स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे। प्रवासियों की संख्या कम होने के कारण ट्रेन की 143 सीटें खाली रहीं।
रेलवे स्टेशन रवाना होने से पहले लोगों की सेक्टर-26 में मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। समाज कल्याण विभाग के सचिव यशपाल गर्ग ने बताया कि अब स्पेशल ट्रेनों या बसों के आगे संचालन के बारे में संबंधित राज्य सरकारों और रेलवे के साथ परामर्श किए जाने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इस कारण यह है कि उद्योग धंधे खुलने की वजह से अब घर जाने वाले श्रमिकों की संख्या में काफी कमी आ गई है।
अब तक 43382 की हो चुकी है रवानगी
चंडीगढ़ से अब तक 43382 प्रवासियों की रवानगी की जा चुकी है। यूटी प्रशासन के द्वारा बसों और विशेष श्रमिक ट्रेन के जरिए इन लोगों की घर वापसी कराई है। यूटी में आठ मई से लोगों को घर भेजने के लिए विशेष श्रमिक ट्रेनों के जरिए घर वापसी की सुविधा शुरू की गई थी।