फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1425 roads will be improved in Haryana with Rs 2,750 crore: Banwari Lal

हरियाणा में 2,750 करोड़ से सुधारेंगे 1425 सड़कें : बनवारी लाल

Thu, 04 Jul 2024 06:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
1425 roads will be improved in Haryana with Rs 2,750 crore: Banwari Lal
पंचकूला। हरियाणा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान प्रदेश में 4,655 किलोमीटर लंबी 1425 सड़कों की गुणवत्ता और स्थिति में सुधार किया जाएगा। इस पर करीब 2,750 करोड़ की लागत आएगी। इसके अतिरिक्त, नाबार्ड ऋण सहायता योजना के तहत लगभग 700 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का भी सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. बनवारी लाल ने बुधवार को पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इन सड़कों में 51 राजमार्ग शामिल हैं, जिनकी लंबाई 680 किलोमीटर है और इनके सुधार पर करीब 1,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसी प्रकार, 600 करोड़ से 725 किलोमीटर लंबी 43 प्रमुख जिला सड़कें, 500 करोड़ से 725 किलोमीटर लंबी 43 प्रमुख जिला सड़कें व 1,650 करोड़ से 3,250 किलोमीटर लंबी 1,331 अन्य जिला सड़कें को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन सड़कों का सुधार सितंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 1 मार्च 2024 से 30 जून 2024 तक करीब 3400 किलोमीटर पैचवर्क के माध्यम से सड़कों की मरम्मत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि बैठक में विभिन्न सड़क संबंधी कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा की गई है और अधिकारियों को इन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के महत्व पर बल दिया और स्पष्ट किया कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
सभी राज्य राजमार्गों, प्रमुख जिला सड़कों और अन्य जिला सड़कों की स्थिति में जहां भी आवश्यकता होगी सुधार किया जाएगा। वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य में किए जा रहे विभिन्न सड़क कार्यों का विवरण देते हुए डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि जहां भी आवश्यक हो, सभी राज्य राजमार्गों की गुणवत्ता और स्थिति में सुधार करने का निर्णय लिया गया है।

इस उद्देश्य के लिए 600 करोड़ रुपये की लागत से 680 किलोमीटर की लंबी सड़कों के लिए 51 कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनमें से 28 कार्य आवंटित किए जा चुके हैं और शेष आवंटन की प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed