{"_id":"59a69e384f1c1b44738b46d1","slug":"14-years-old-rape-survivor-give-birth-to-child-at-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 साल की बच्ची के बाद 14 साल की लड़की बनी मां, जानिए क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल की बच्ची के बाद 14 साल की लड़की बनी मां, जानिए क्या है पूरा मामला?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
pregnant girl delivery
10 साल की बच्ची के बाद 14 साल की लड़की पीजीआई में मां बनी है और इस बच्चे को भी जच्चा के मां बाप ने अपनाने से इंकार कर दिया है। अब नवजात को आशियाना में शिफ्ट किया जाएगा। जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से ठीक हैं।
पीड़िता धनास की रहने वाली है और पिछले साल पड़ोस के एक युवक ने उससे रेप किया था। हालांकि अब तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। युवक फरार बताया जा रहा है। पीड़ित युवती अपने भाई और पिता के साथ रहती थी। कुछ साल पहले ही उसकी मां की मौत हो चुकी है।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से बताया गया है कि रेप पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी की परवरिश करने में असमर्थता जता दी है। इसलिए पीड़िता व उसके भाई को चिल्ड्रेन होम में शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिजनों की ओर से सरेंडर की कार्रवाई करने के बाद नवजात को शिफ्ट किया जाएगा।

Trending Videos
दस साल की पीड़िता और नवजात शिफ्ट
Baby Delivery
दूसरी तरफ सेक्टर 32 स्थित मेडिकल कालेज में दाखिल दस साल की रेप पीड़िता और नवजात को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पीड़िता को घर भेजा गया, जबकि उसके नवजात को सेक्टर 15 स्थित आशियाना में शिफ्ट किया गया है।
आशियाना में बच्ची का नाम भी रखा गया है, और उसके लिए नए कपड़ों और बिस्तर का इंतजाम किया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पीड़िता को जल्द से जल्द मुआवजा देने पर भी कोशिश की जाएगी। डाक्टरों ने बताया कि बच्ची को सोमवार को डिस्चार्ज किया गया।
उसे किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं है। पीड़िता व उसके परिवार ने बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया था। इसलिए उसे आशियाना में भेजा गया। दस साल की बच्ची के साथ उसके मामा ने रेप किया था। उसके बाद आपरेशन के माध्यम से बच्ची को जन्म दिया था।