फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14 IAS Officers Transfered in Haryana by New JJP BJP Government

हरियाणाः नई सरकार ने अफसरशाही में किया पहला फेरबदल, 14 अफसर भेजे गए इधर से उधर

Thu, 28 Nov 2019 10:13 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 28 Nov 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
14 IAS Officers Transfered in Haryana by New JJP BJP Government
Haryana Transfer - फोटो : File Photo
हरियाणा की नई सरकार ने अफसरशाही में पहला फेरबदल कर दिया है। 14 आईएएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। डिप्टी सीएम व मंत्रियों ने पसंद के अफसर अपने महकमों में लगाए हैं। वित्त सचिव टीवीएसएन प्रसाद और अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता को और पावरफुल किया गया है। आईएएस पीके दास को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मिला है, जबकि अनुराग रस्तोगी आबकारी एवं कराधान विभाग में लगाए गए हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल के पास कृषि एवं किसान कल्याण और सहकारिता विभाग का जिम्मा रहेगा। उनसे आबकारी एवं कराधान विभाग वापस ले लिया गया है। खान एवं भूविज्ञान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रणव किशोर दास को खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम वन एवं वन्य जीव, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुंसधान विभागों का जिम्मा देखेंगे। उनसे  लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) व वास्तुकला विभाग वापस ले लिए गए हैं।
विज्ञापन


देवेंद्र सिंह को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। उनसे नागरिक उड्डयन, उद्योग एवं वाणिज्य और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग वापस लिए गए हैं। त्रिलोक चंद गुप्ता को बिजली, रोजगार, मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन, नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा, परिवहन, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव और हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का नया दायित्व मिला है। अमित झा को विज्ञान एवं तकनीकी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और हरियाणा सरस्वती हैरीटेज बोर्ड का सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनसे चिकित्सा शिक्षा एवं अनुंसधान विभाग वापस लिया है। सिद्घि नाथ राय को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। उन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और सहकारिता विभाग से हटाया गया है। राजीव अरोड़ा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) एवं वास्तु कला विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ ही नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के मुख्य आवासीय आयुक्त होंगे।

प्रसाद को उद्योग व नागरिक उड्डयन भी मिला

वित्त एवं योजना विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद को उद्योग एवं वाणिज्य और नागरिक उड्डयन विभागों का भी जिम्मा मिला है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी को आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।

शहरी स्थानीय निकाय विभाग, खेल एवं युवा मामले विभागों के प्रधान सचिव और नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के प्रधान आवासीय आयुक्त आनंद मोहन शरण, खान एवं भूविज्ञान, खेल एवं युवा मामले विभागों के प्रधान सचिव के साथ ही नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के प्रधान आवासीय आयुक्त का कामकाज देखेंगे।

विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका को अभिलेख, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभागों का प्रधान सचिव लगाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक डी. सुरेश रोहतक मंडल आयुक्त होंगे, जबकि रोहतक मंडल आयुक्त पंकज यादव को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का मुख्य प्रशासक लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed