चंडीगढ़। पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज की ओर से वीरवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। यूआईपीएस की अध्यक्ष प्रोफेसर इंदुपाल कौर ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्रों को व्यक्तिगत जीवन में साहस, दया और समय का मूल्य इन गुणों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बीफार्मा और एमफार्मा के 135 छात्रों को डिग्रियां भेंट की गई।
पंजाब यूनिवर्सिटी के डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रोफेसर रेणु विग ने ईमानदारी और उज्जवल नवीन विचारों के साथ पेशे में आगे बढ़ने व नए स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि डॉ. मनीष ग्रोवर ने 28 साल पहले यूआईपीएस में बिताए अपने व्यक्तिगत, खूबसूरती से संजोए हुए पलों को साझा कर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। छात्रों को सीखने, अनलर्न करने और फिर से सीखने को कहा। सम्मानित अतिथि डॉ. अनीता अग्रवाल ने उद्यमिता और नए स्टार्ट-अप रुझानों और डीएसटी के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।