फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   134A controversy, haryana education deptt, haryana private school, haryana school, haryana

खुशखबरीः 134ए के तहत दाखिले का रास्ता साफ, सरकार का बड़ा ऐलान

Fri, 27 May 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 May 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
134A controversy, haryana education deptt, haryana private school, haryana school, haryana
रामबिलास शर्मा - फोटो : file photo
हरियाणा के निजी स्कूलों में गरीब मेधावी बच्चों को 134ए के तहत दाखिले मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने प्राइवेट स्कूलों को दी जाने वाले प्रतिपूर्ति राशि (रिम्बर्समेंट) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। साथ ही निजी स्कूलों को दी जा रही अस्थायी मान्यता को भी एक साल के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। अलग-अलग कक्षाओं के लिए निर्धारित राशियां विद्यार्थियों के खाते में सीधे भेजी जाएंगी।
विज्ञापन


वीरवार को हरियाणा निवास में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व आला अधिकारियों के साथ निजी स्कूल संचालकों की हुई बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने बताया कि 134 ए के तहत दूसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्र में दाखिला देने पर 300 रुपये, जबकि शहरी क्षेत्र में प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह 500 रुपये का निजी स्कूलों को रिम्बर्समेंट दिया जाएगा। इसी तर्ज पर छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के ग्रामीण क्षेत्र के लिए 500 जबकि शहरी विद्यार्थियों के लिए 700 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


यह राशि शिक्षा विभाग की ओर से सीधे विद्यार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। शर्मा ने बताया कि जिन स्कूलों को पहले से अस्थाई मान्यता मिली हुई है, उनकी मान्यता का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एक समन्वय समिति भी बनाई गई है। इसमें अधिकारियों के अलावा प्राइवेट स्कूलों के संचालकों को भी शामिल किया गया है, जिसकी हर माह कम से कम एक बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर सहित शिक्षा विभाग के आला अधिकारी व निजी स्कूलों के प्रबंधन के सदस्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित न हुई तो रविवार को करेंगे पीएम हाऊस कूच
अभिभावकों ने हरियाणा अभिभावक मंच ने भी एलान किया है कि यदि रविवार से पहले 134-ए के तहत दाखिले के लिए आयोजित होने वाली दूसरी परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की जाती है तो रविवार को सैकड़ों की संख्या में मंच के सदस्य पीएम आवास पहुंचेंगे। मंच के प्रधान राकेश वर्मा ने कहा कि कई बार इस सिलसिले में मांग की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई में हो रही देरी से विद्यार्थियों का भविष्य खराब होने को लेकर अभिभावकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले ही प्रदेश के आठ जिलों में अनशन पर मंच के सदस्य बैठे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed