फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 suspects caught in search operation in the colony

कॉलोनी में सर्च अभियान चलाकर 13 संदिग्धों को पकड़ा

Fri, 22 Jan 2021 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
13 suspects caught in search operation in the colony
अभियान चलाते हुए पुलिस। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के देखते हुए यूटी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने वीरवार तड़के सेक्टर-25 की कॉलोनियों और क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने 552 घरों की जांच कर 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों को वेरिफाई करने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-11 थाना प्रभारी रणजोध सिंह की अगुवाई में सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज रवदीप सिंह व उनकी टीम ने वीरवार तड़के करीब 4 बजे सेक्टर-25 की कॉलोनियों में सर्च अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान में 45 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। टीम ने इस बीच लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन 13 लोग ऐसे थे, जो संदिग्ध दिखे। इसके बाद सभी संदिग्धों से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने ऐसे लोगों का रिकार्ड भी खंगाला, जो बाहरी इलाकों से आकर बसे हैं। बता दें कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शहर की अलग-अलग थाना पुलिस क्षेत्र में मुस्तैदी से जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed