{"_id":"017a5d5da619313de94d2149f8105720","slug":"13-50-lakh-cars-seized-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गाड़ियों से जब्त किए 13.50 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने गाड़ियों से जब्त किए 13.50 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 31 Mar 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में पैसे बांटने के लिए रुपये को इधर से उधर करने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी करके 13.50 लाख रुपये जब्त किए।
विज्ञापन
शनिवार देर रात रामगढ़ नाके पर पुलिस ने एक ओपटरा गाड़ी से 9 लाख 30 हजार रुपये पकड़े। गाड़ी का मालिक पैसों से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया, इसलिए पुलिस ने इन पैसों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
इसके अलावा रविवार को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने भी एक गाड़ी से एक लाख 50 हजार रुपये जब्त किए। वहीं बरवाला में एक गाड़ी से 2 लाख 70 हजार रुपये सीज किए गए।
विज्ञापन