फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12th Death in Punjab due to Swine Flu

हद हो गई, स्वाइन फ्लू से अब तक 12 मौत

Tue, 10 Feb 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Tue, 10 Feb 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
12th Death in Punjab due to Swine Flu

स्वाइन फ्लू से रविवार को एक महिला की मौत हो गई। गांव पक्खी खुर्द निवासी मायावंती (58) गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन थी और एक दिन पहले ही पीजीआई चंडीगढ़ से उसके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन


पंजाब में स्वाइन फ्लू से होने वाली यह 12वीं मौत है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिन से बीमार मायावंती पांच फरवरी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच करवाने आई थी।
विज्ञापन


उसके सैंपल पीजीआई चंडीगढ़ भेजे गए थे जो पॉजिटिव पाए गए। डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. आरएन बंसल के अनुसार महिला मरीज ने रविवार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला में मिला मरीज

12th Death in Punjab due to Swine Flu

कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती एक मरीज सतनाम सिंह (60) में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध केस सामने आया है। यह महिला गर्भवती है।

सिविल सर्जन डॉ. एचएस बाली और डॉ. गुरमीत सिंह ने बताया कि विभाग ने सतनाम सिंह के परिजनों को भी टैमीफ्लू दवा देनी शुरू कर दी है। वहीं सेहत विभाग ने एक 30 साल की गर्भवती महिला नीलिमा का सैंपल भी जांच के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed