फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   125 youth reached at Halwara Airforce Station wearing army uniform

सेना की वर्दी पहने हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे 125 युवा, ज्वाइनिंग का पूछा तो ठगी का पता चला

Thu, 16 Jul 2020 06:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना) Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Jul 2020 06:08 PM IST
सार

  • सेना में भर्ती के नाम पर ठगी: करीब 300 लोगों की भीड़ एयरफोर्स स्टेशन में मचा हड़कंप 
  • ठगी की बात समझ आते ज्यादातर युवा मौके से भागे, एयरफोर्स पुलिस ने नौ को किया काबू
  • खुद को लेफ्टिनेंट कर्नल बताने वाले व्यक्ति ने बाकायदा ट्रायल करवाया, वर्दी भी मुहैया करवाई 

विज्ञापन
125 youth reached at Halwara Airforce Station wearing army uniform
अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए नौजवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के हलवारा एयरफोर्स स्टेशन में उस समय हड़कंप मच गया जब 125 नौजवान अपने परिवार के साथ पूरा सामान लेकर मुख्य गेट पर पहुंच गए। मामला गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे का है। आर्मी वर्दी पहने युवकों के साथ करीब 300 लोगों की भीड़ को एयरफोर्स स्टेशन की तरफ आता देख सेना पुलिस अलर्ट हो गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना सुधार पुलिस को दी और सभी लोगों को मौके पर रोक दिया। 

विज्ञापन


युवाओं ने एयरफोर्स पुलिस को बताया कि उन्हें यहां से विभिन्न विमानों से आगे जाना है। यह बात सुन सभी लोग हैरान रह गए। पूरी बात जानने के बाद एयरफोर्स पुलिस ने युवकों को बताया कि उनके साथ ठगी हुई है। पुलिस के पहुंचने से पहले युवकों ने परिजनों समेत भागना शुरू कर दिया। एयरफोर्स पुलिस ने नौ युवाओं को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना सुधार पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक खुलासा हुआ है कि लगभग 50 लाख रुपये की ठगी हुई है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई ने कोर्ट से दोबारा मांगी सुरक्षा, बोला- चंडीगढ़ पुलिस कर सकती है फर्जी एनकाउंटर
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना के गांव फल्लेवाल निवासी चन्न सिंह ने बताया कि वह अच्छा एथलीट है। प्राइवेट क्लबों के माध्यम से मलेशिया तक खेल चुका है। उसे सेना में भर्ती होने का शौक है। लगभग 52 बार सेना में भर्ती होने की कोशिश कर चुका है लेकिन सफल नहीं हो पाया। फरवरी 2019 में वह लुधियाना कचहरी परिसर गया। वहां पर उसे सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना परिचय लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह गिल के तौर पर दिया। आरोपी ने बताया कि वह इस समय चंडी मंदिर में तैनात है। 

बातचीत के दौरान उसने सेना में भर्ती करवाने की बात कही। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे फोन कर गुरुनानक स्टेडियम में बुलाया। वह अपने साथ गांव के छह-सात अन्य युवाओं को भी ले गया। वहां उनका पूरा ट्रायल लिया गया। इसके बाद सभी को 27 मार्च 2019 को जालंधर में परीक्षा देने को  बुलाया गया। लेकिन परीक्षा नहीं ली गई।

आरोपी ने उसे फोन पर बताया कि सब सेटिंग हो गई है, सभी लोग पास हैं। इस साल की शुरुआत में फोन आया कि उनका सब काम हो चुका है। बस पोस्टिंग के लिए तैयार रहें। 24 मार्च 2020 को तैयार रहने को कहा गया। कोविड के चलते मामला बीच में लटक गया। इसके बाद उनकी बात उक्त आरोपी से होती रही।

बीते सप्ताह आरोपी ने उन्हें डेहलों के पास मिलने को कहा। यहां पर उन्हें सेना की वर्दी दी गई। इसमें कैपरी और टी-शर्ट शामिल थी। बुधवार को उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि 16 जुलाई को ठीक 12:30 बजे हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंच जाएं। यहां से उन्हें हवाई जहाज के माध्यम से उनकी पोस्टिंग की जगह भेजा जाएगा। यहां हंगामा होने के बाद जब आरोपी को फोन किया गया तो उसका फोन बंद है। 

यह युवा हैं हिरासत में 
जिला बरनाला से इंदरजीत सिंह, परमजीत सिंह, नवजीत सिंह, सुनील कुमार, लुधियाना से चन्न सिंह, चरणपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरपाल सिंह व हरविंदर पाल सिंह 

पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिए युवाओं के पूछताछ की है। अभी तक खुलासा हुआ है कि लगभग 50 लाख रुपये की ठगी हुई है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इन युवाओं को उनके घर भेजा जा रहा है। इस मामले को आला अधिकारियों को संज्ञान में ला दिया गया है। ठगी का घटनाक्रम यहां का नहीं है फिर भी अगर आला अधिकारी आदेश करेंगे तो थाना सुधार पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करेगी। - अजैब सिंह, एसएचओ, थाना सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed