{"_id":"655b7f6681593b121402fa43","slug":"12-year-old-child-sacrilege-religious-scripture-in-batala-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बटाला में 12 साल के बच्चे ने की श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: बटाला में 12 साल के बच्चे ने की श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी, घटना सीसीटीवी में कैद
Mon, 20 Nov 2023 09:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Nov 2023 09:21 PM IST
सार
श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी राजेश कक्कड़ और थाना रंगड नंगल के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे ले ली है। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह सुखविंदर सिंह के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद बेअदबी की घटना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बटाला के गांव सदारंग में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे 12 साल के एक बच्चे ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेदअदबी कर दी। जिस बच्चे ने इस घटना को अंजाम दिया है, उसका घर गुरुद्वारा साहिब के पास ही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना रंगड नंगल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बेअदबी की घटना गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन
बच्चे ने पहले गुरुद्वारा साहिब में रखे प्रसाद की बेअदबी की और बाद में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंग फाड़कर भाग गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुरजीत सिंह तुगलवाल गांव सदारंग पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना की जांच शिरोमणि कमेटी भी करेगी। श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी राजेश कक्कड़ और थाना रंगड नंगल के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे ले ली है। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह सुखविंदर सिंह के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन