{"_id":"656f4d39f227c364560397d5","slug":"12-transfers-including-five-hcs-in-haryana-seven-ias-given-responsibility-of-sdm-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पांच एचसीएस सहित 12 तबादले, सात आईएएस को एसडीएम की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पांच एचसीएस सहित 12 तबादले, सात आईएएस को एसडीएम की जिम्मेदारी
Tue, 05 Dec 2023 09:50 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 05 Dec 2023 09:50 PM IST
सार
पांच दिन पहले एक दिसंबर को संबंधित जिलों में डीसी के ओएसडी लगाए गए सात आईएएस अधिकारी शामिल हैं। अब इन आईएएस अधिकारियों को उपमंडलों में एसडीएम (उपमंडल अधिकारी नागरिक) की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से सात आईएएस और पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें पांच दिन पहले एक दिसंबर को संबंधित जिलों में डीसी के ओएसडी लगाए गए सात आईएएस अधिकारी शामिल हैं। अब इन आईएएस अधिकारियों को उपमंडलों में एसडीएम (उपमंडल अधिकारी नागरिक) लगाया है।
विज्ञापन
आदेशों के अनुसार, आईएएस लक्षित सरीन को अंबाला कैंट का एसडीएम और अंबाला कैंट के एक्साइज्ड एरिया की सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए संपदा अधिकारी नियुक्त किया है। नरेंद्र कुमार को एसडीएम पलवल, निशा को एसडीएम कालका, सोनू भट्ट को नारनौंद, विश्वजीत चौधरी को बादशाहपुर, विवेक आर्य को रोहतक और यश जालुका को जगाधरी का एसडीएम नियुक्त किया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार, एचसीएस अमित कुमार-1 एचएसवीपी, जगाधरी, सतीश यादव को नगर निगम मानेसर का अतिरिक्त आयुक्त, रूचि सिंह बेदी को हाउसिंग बोर्ड में हाउसिंग फॉर ऑल की सह-सचिव और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की अतिरिक्त मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, राकेश कुमार सैनी को संयुक्त आयुक्त नगर निगम रोहतक और विकास यादव को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हिसार का जोनल प्रशासक नियुक्त किया है।
विज्ञापन