फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 students including six children of Bhawan Vidyalaya Panchkula got second rank

भवन विद्यालय पंचकूला के छह बच्चों समेत 12 विद्यार्थी दूसरे नंबर पर

Wed, 04 Aug 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
12 students including six children of Bhawan Vidyalaya Panchkula got second rank
चंडीगढ़/पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दसवीं के परिणाम में चंडीगढ़ के संयम अग्रवाल 500 में से 500 अंक लाकर ट्राइसिटी के टॉपर बने हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ट्राइसिटी के 13 विद्यार्थी हैं। इनमें छह पंचकूला के जबकि छह विद्यार्थी चंडीगढ़ के हैं। इन विद्यार्थियों के पांचों विषयों में 500 में से 499 अंक आए हैं। पंचकूला के सभी छह विद्यार्थी पर्व गोयल, अर्श शर्मा, सिमरन ग्रोवर, गुंताश ग्रेवाल, गीतांशा बेनीवाल और मुस्कान भवन विद्यालय के विद्यार्थी हैं। वहीं, चंडीगढ़ के कॉर्मल कॉन्वेंट की एकमजोत, कुदरत अरोड़ा, प्रियदर्शनी, गुरुकुल ग्लोबल के आर्यन लरोइया और अर्पित कौर के अलावा केबीडीएवी की दिव्यांशी भारद्वाज के ट्राइसिटी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन सभी विद्यार्थियों ने 99.8 प्रतिशत नंबर आए हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर रहा है। पिछले साल चंडीगढ़ का रिजल्ट 91.83 फीसदी रहा था, जबकि इस बार 97.94 फीसदी है। हालांकि अपने रीजन में चंडीगढ़ तीसरे नंबर पर रहा है। चंडीगढ़ में तीन राज्य आते हैं। पहले नंबर पर जम्मू रहा है, जिसका पास प्रतिशत 99.97 रहा है, जबकि पंजाब का पास प्रतिशत 99.68 फीसदी है।
विज्ञापन

पंचकूला जोन में 99.77 फीसदी विद्यार्थी पास
पंचकूला जोन का परिणाम 99.77 फीसदी रहा। सीबीएसई जोन पंचकूला के क्षेत्रीय अधिकारी विजय यादव ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 158425 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की है। इसमें हरियाणा के 142596 और हिमाचल के 15829 विद्यार्थी शामिल हैं। हरियाणा का परीक्षा परिणाम 99.68 जबकि हिमाचल का 99.96 फीसदी रहा। दोनों जोन में हिमाचल का पास प्रतिशत हरियाणा से .29 फीसदी ज्यादा रहा। पंचकूला जोन में हरियाणा और हिमाचल आते हैं। हरियाणा के 142596 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसमें 85698 लड़के और 56898 लड़कियां शामिल हैं। वहीं हिमाचल में 15829 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसमें 8986 लड़के और 6843 लड़कियां हैं। पंचकूला से 3934 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें 2312 लड़के और 1622 लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अगस्त से 15 सिंतबर के बीच होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त से लेकर 15 सितंबर के बीच किया जाएगा। वहीं, जिन छात्रों को परिणाम को लेकर आपत्ति है, उनके लिए जल्द ही बोर्ड की ओर से प्रक्रिया साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed