{"_id":"b317858ca11105a0f3bea390e4c81d7e","slug":"12-special-train-for-baisakhi-mela-in-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी मेले पर 12 स्पेशल ट्रेनें, यहां पढ़ें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी मेले पर 12 स्पेशल ट्रेनें, यहां पढ़ें शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 14 Apr 2015 08:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल प्रशासन की ओर से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर पर बैसाखी मेले पर लोगों की सुविधा के लिए फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से हुसैनीवाला बार्डर तक स्पेशल ट्रेन (अप तथा डाउन बारह ट्रेनें) चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
रेल मंडल प्रबंधक अनुज प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन हुसैनीवाला बार्डर के लिए सुबह नौ बजे चलेगी।
दूसरी सुबह साढ़े दस बजे, तीसरी 11.55 बजे, चौथी 13.50 बजे, पांचवीं 15.20 बजे और छठी ट्रेन 17.00 बजे चलेगी।
हुसैनीवाला बार्डर से फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन के लिए पहली ट्रेन सुबह 09.40 बजे, दूसरी 11.10 बजे, तीसरी 12.55 बजे, चौथी 14.35 बजे, पांचवीं 16.20 बजे और छठी ट्रेन 18.00 बजे चलेगी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए टिकट का भी विशेष इंतजाम किया है। डीआरएम ने लोगों से अपील की है कि ट्रेन में सफर टिकट लेकर ही करें, बिना टिकट यात्री को जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन