{"_id":"600310238ebc3e2e2d20d732","slug":"12-birds-found-dead-in-the-city-chandigarh-news-pkl4008770137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कौवे-कबूतर समेत 12 पक्षी मृत मिले, अधिकारी बोले- घबराने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कौवे-कबूतर समेत 12 पक्षी मृत मिले, अधिकारी बोले- घबराने की जरूरत नहीं
Sat, 16 Jan 2021 09:41 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में पर्यावरण विभाग को लगातार 12वें दिन 12 पक्षियों के शव मिले हैं। शनिवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में कौआ और कबूतर मृत पाए गए। पर्यावरण विभाग का कहना है कि अगर किसी एक इलाके में ज्यादा पक्षियों की मौत होगी तो नमूने जांच के लिए जालंधर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
पर्यावरण विभाग के अनुसार सेक्टर-16 से एक कबूतर, मनीमाजरा से कौआ, सेक्टर-49डी से चार कबूतर, शिव मंदिर मलोया से 4 कौवे, खुड्डा अलीशेर से 2 कबूतर मिले हैं।
विज्ञापन
उधर, अधिकारियों का कहना है कि पक्षियों की मौत से शहरवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर विभाग की कई टीमें जांच कर रही हैं। इस बीच पशु चिकित्सा विभाग एक बार फिर सोमवार को नमूने एकत्रित करना शुरू कर देगा और 20 जनवरी को जांच के लिए भेजेगा। गौरतलब है कि शहर में अब तक करीब 102 पक्षियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन