फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11th class admission, chandigarh school admission, admission merit list, chandigarh

11वीं में दाखिले के लिए कॉमन मेरिट लिस्ट जारी, यहां देख लिजिए

Tue, 28 Jun 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Jun 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
11th class admission, chandigarh school admission, admission merit list, chandigarh
दाखिले के लिए कॉलेज में छात्रों की कतारें लगी - फोटो : demo pics
चंडीगढ़ के 40 सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए कॉमन मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। स्टूडेंट वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। साइंस संकाय में दाखिले के लिए इस साल सबसे अधिक मारामारी रहेगी। साइंस संकाय की सीटों के लिए 10 सीजीपीए पाने वाले स्टूडेंट की संख्या 651 है। जबकि 9 और 8 सीजीपी से पाने वाले स्टूडेंट 2 हजार से अधिक हैं। जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में 11वीं की 13 हजार 500 सीटों के लिए 15 हजार 364 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। कॉमर्स के लिए 10 सीजीपीए वाले 152 और आर्ट्स के लिए 57 स्टूडेंट मेरिट लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन


11वीं में दाखिले के लिए आवेदन करने वालों में साइंस पहली पसंद, कॉमर्स दूसरी और आर्ट्स संकाय तीसरी नंबर की पसंद बना हुआ है। सरकारी स्कूलों में वोकेशनल कोर्स को लेकर भी जबर्दस्त उत्साह है। 9 और 10 सीजीपीए पाने वाले स्टूडेंट्स ने भी वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन किया है।  एक्स-रे टेक्निक्स और हेल्थ एंड ब्यूटी केयर जैसे वोकेशनल कोर्स में 10 सीजीपीए वाले स्टूडेंट ने भी आवेदन किया है। शहर के 23 सरकारी स्कूलों में 21 वोकेशनल कोर्स में 1700 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। 66 स्टूडेंट को अयोग्य घोषित किया गया है। 50 डुप्लीकेट आवेदन फॉर्म को रद्द कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्ट्रीम के हिसाब से भी संभावित मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। स्टूडेंट्स के 10वीं में प्राप्त अंक और अन्य पूरी जानकारी शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी की गई है। शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट की सुविधा के लिए पहली बार पिछले साल सभी सरकारी स्कूलों की कट ऑफ लिस्ट भी वेबसाइट पर जारी की है। जिससे स्टूडेंट को स्कूल की वरीयता चुनने में मदद मिल सके। 
विज्ञापन


11वीं में आवेदन करने वाले 867 स्टूडेंट के 10 सीजीपीए 
शहर के सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए कुल 13500 सीटों के लिए 15364 आवेदन आए हैं।

दोपहर 2 बजे तक ऑब्जेक्शन दे सकेंगे 
11वीं की संभावित कॉमन मेरिट लिस्ट को लेकर किसी तरह की आपत्ति मंगलवार दोपहर 2 बजे तक स्वीकार की जाएगी। स्टूडेंट सेक्टर-35 डी और सेक्टर 19सी गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में लिखित शिकायत दे सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 0172- 2676007, 2676004, 2700259 और 2700108 पर भी सुबह साढ़े आठ से दोपहर 2 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके बाद विभाग कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


11वीं दाखिले का शेड्यूल
-28 जून दोपहर 2 बजे तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। 
-30 जून सुबह 11 बजे मेरिट के आधार पर स्टूडेंट के स्कूल और संकाय अलॉटमेंट की लिस्ट शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। 
1 और 2 जुलाई को सुबह 9 से 1 बजे तक संबंधित स्कूल में फीस जमा होगी। 
4 जुलाई से 11वीं की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed