{"_id":"5f5fc6ea8ebc3e57c33392d4","slug":"11th-admission-second-online-counseling-will-start-from-18-chandigarh-news-pkl3878966177","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं दाखिला : 18 से शुरू होगी दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं दाखिला : 18 से शुरू होगी दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए दूसरी काउंसलिंग का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। 18 सितंबर से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी। सोमवार को यूटी शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी किया। इसमें वह बच्चे भी 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने पहले ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरे थे। पहली काउंसलिंग के बाद खाली सीटों की सूची 18 सितंबर को वेबसाइट पर अपलोड होगी।
शिक्षा विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार वह विद्यार्थी, जिन्हें पहली काउंसलिंग में दाखिला मिल गया, लेकिन स्कूल व स्ट्रीम से संतुष्ट नहीं है तो वह चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 सितंबर सुबह 11 बजे से लेकर 21 सितंबर शाम 5 बजे के बीच आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा वह विद्यार्थी जिन्हें पहली काउंसलिंग के दौरान दाखिला नहीं मिला, वह भी दोबारा से दाखिले के लिए शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर 18 सितंबर सुबह 11 से 21 सितंबर शाम 5 बजे के बीच आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने उन विद्यार्थियों को भी राहत दी है, जो किसी कारणवश पहली काउंसलिंग में फार्म नहीं भर पाए थे। ऐसे विद्यार्थी भी 18 सितंबर सुबह 11 बजे से लेकर 21 सितंबर शाम 5 बजे के बीच रजिस्ट्रेशन फार्म भर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 130 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर चुकाना होगा। हालांकि वह विद्यार्थी जिन्होंने पहली काउंसलिंग में आवेदन किया था, लेकिन उन्हें सीट नहीं मिली, उन्हें अब किसी तरह की कोई फीस देने की जरूरत नहीं होगी। विभाग ने कहा है कि पहली काउंसलिंग के बाद खाली सीटों की जानकारी 18 सितंबर सुबह 10 बजे शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके अलावा 25 सितंबर को स्कूल अलाटमेंट की घोषणा होगी। 29 और 30 सितंबर को फीस जमा की जाएगी।