{"_id":"65c555eaafe5114dba092df4","slug":"1199-vacant-posts-of-police-recruitment-will-be-filled-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-348101-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: साल 2020 की पुलिस भर्ती के खाली 1199 पद भरे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: साल 2020 की पुलिस भर्ती के खाली 1199 पद भरे जाएंगे
विज्ञापन
साल 2020 की पुलिस भर्ती के खाली 1199 पद भरे जाएंगे
हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी, कम मेरिट वालों को मिल सकेगा मौका
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने साल 2020 की निकाली गई 6600 सिपाहियों की भर्ती में खाली रहे 1199 पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। इनमें 872 पुरुष और 327 महिला सिपाही के पद शामिल हैं। अब प्रतीक्षा सूची वाले कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों को इसमें शामिल किया जाएगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 04/2020 (कैटेगरी नंबर 1, 2) के तहत 5500 पुरुष सिपाही और 1100 महिला सिपाही की भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती में काफी संख्या फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ा गया था। नियुक्ति के समय बायोमीट्रिक हाजिरी होने के चलते काफी संख्या में अभ्यर्थी आयोग के पास नहीं पहुंचे थे। इसके साथ अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में भी कमी थी, जिसके चलते वह दस्तावेज जांच कराने के लिए नहीं पहुंचे थे। ऐसे में 1199 पद खाली रह गए। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इन पदों को भरने के लिए प्रयास किए गए। मुख्य सचिव से एक समय के लिए वेटिंग लिस्ट की एक साल की वैधता में छूट देने की मांग की थी। हाल ही में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने इसके लिए मंजूरी दे दी है और इस संबंध में डीजीपी कार्यालय और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पत्र भेज दिया है।
बाक्स
कर्मचारियों की नियुक्तियां शुरू
हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी के 10233 पदों के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। अलग-अलग विभागों ने एक दिन पहले ही सभी चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के साथ बुलाया। कई विभागों में कर्मचारियों को नियुक्तियां देना शुरू कर दिया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में एआईपीआरओ को शाम तक नियुक्ति पत्र दे दिए गए। इसी प्रकार, बिजली निगम, स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग समेत अन्य विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
बाक्स
दस्तावेजों की जांच और पीएमटी के बाद होगी फायरमैन की नियुक्ति
फायरमैन एंड ड्राइवर भर्ती को लेकर छिड़े विवाद को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साफ कर दिया है कि इस भर्ती में नियुक्ति अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और फिजिकल मेरजमेंट टेस्ट (पीएमटी) के बाद ही होगी। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और फायर विभाग की संयुक्त कमेटी गठित की जाएगी, जो इन दस्तावेजों की जांच करेगी। आयोग ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है और कहा कि कैटेगरी नंबर 243, 244 और 245 के अभ्यर्थी आयोग के पास अपनी आपत्ति जता सकते हैं। अभ्यर्थियों की आपत्ति और दावों की आयोग जांच करेगा। सही अभ्यर्थियों के दावों को स्वीकार किया जाएगा और परिणाम जारी किया जाएगा।