फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1179 of 3403 migrant workers underwent medical screening

3403 में से 1179 प्रवासी श्रमिकों ने कराई मेडिकल स्क्रीनिंग

Sun, 24 May 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
1179 of 3403 migrant workers underwent medical screening
चंडीगढ़। लॉकडाउन में फंसे अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों के घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को गया (बिहार) और धनबाद (झारखंड) जाने के लिए 1179 प्रवासी श्रमिकों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। हालांकि ट्रेन से गया और धनबाद जाने के लिए 3403 प्रवासी श्रमिकों ने पंजीकरण कराया था। सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) में मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद सभी प्रवासी मजदूरों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़ में कई राज्यों के हजारों श्रमिक फंसे हुए थे, जिन्हें उनके घर भेजने के लिए यूटी प्रशासन संबंधित राज्यों की सरकारों के सहयोग से स्पेशल श्रमिक ट्रेन का संचालन करा रहा है। ट्रेनों में सवार होने से पहले श्रमिकों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जा रही है। शनिवार को गया और धनबाद जाने के लिए 3403 श्रमिकों को कॉल की गई। इनमें से 1602 लोगों ने घर जाने के लिए सहमति दी लेकिन मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए 1179 प्रवासी श्रमिक ही पहुंचे। स्क्रीनिंग के बाद सभी को बसों से रेलवे स्टेशन भेजा गया।
विज्ञापन

आज हरदोई जाने वालों की होगी मेडिकल स्क्रीनिंग
रविवार को हरदोई (यूपी) के लिए दोपहर 2.00 बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना की जाएगी। शनिवार को यूटी प्रशासन की ओर से हरदोई जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए फोन कॉल किए गए। यूटी के एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-26 में सीसीईटी में बने दो होल्डिंग सेंटरों में मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से रवानगी के लिए जिन लोगों को कॉल नहीं की जा रही, उन्हें होल्डिंग सेंटर में नहीं आना चाहिए। इसके साथ ही चंडीगढ़ के बाहर रहने वाले व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वे चंडीगढ़ में प्रवेश न करें क्योंकि उनकी यात्रा की व्यवस्था केवल उस जिले के अधिकारियों द्वारा की जाएगी। -यशपाल गर्ग, सचिव, समाज कल्याण विभाग, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed