{"_id":"6591cde546f258c58c08a624","slug":"1126-lakh-cheated-in-the-name-of-female-escort-service-chandigarh-news-c-16-pkl1043-318908-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: महिला एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 11.26 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: महिला एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 11.26 लाख ठगे
विज्ञापन
महिला एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 11.26 लाख ठगे
भारतीय सेना का जवान बनकर डॉक्टर को लगाई 91 हजार रुपये की चपत
साइबर अपराध थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। साइबर अपराध थाने में ऑनलाइन ठगी के दो मामले दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में अज्ञात आरोपी ने सेक्टर 35 निवासी को टेलीग्राम पर 11.26 लाख रुपये की चपत लगा दी। वहीं, दूसरे मामले में एक आरोपी ने भारतीय सेना का जवान बनकर 91 हजार रुपये ठग लिए।
सेक्टर 35बी के त्रिलोचन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि एक आरोपी ने खुद को रॉयल एस्कॉर्ट सर्विस एजेंसी का कर्मी बताया और 11 लाख 26 हजार 515 रुपये की चपत लगा दी। आरोपियों ने टेलीग्राम के जरिए इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक पहले मामले में महिला एस्कॉर्ट की सेवा देने के नाम पर यह ठगी हुई। ठगों ने शिकायतकर्ता से रकम वसूल ली और सेवा नहीं दी और न ही रकम वापस की। शिकायतकर्ता मई, 2023 में महिला एस्कॉर्ट की सेवा के लिए इस फर्जी एजेंसी के जाल में फंस गए। उनसे पंजीकरण शुल्क, बुकिंग कोड शुल्क, बुकिंग कोड सत्यापन शुल्क, सुरक्षा शुल्क, सुरक्षा कोड सत्यापन शुल्क, पुलिस सत्यापन शुल्क, गोपनीयता शुल्क, जीएसटी शुल्क आदि के नाम पर ठग रकम ऐंठते गए। खुद को ठगों के जाल में फंसा पाकर शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इसी तरह दूसरे मामले में सेक्टर 44सी के डा. जयंती सिंह ने दायर शिकायत में कहा है कि किसी ने खुद को भारतीय सेना का कर्मी बताया और कहा कि वह चंडीमंदिर कैंट से बोल रहा है। उसने 91 हजार रुपये की ठगी कर ली। आर्मी जवानों की कंसल्टेशन के नाम पर यह ऑनलाइन ठगी की गई। जानकारी के मुताबिक 95 आर्मी जवानोंं को कंसल्ट करने का झांसा देकर ठगी की गई। ठग ने अपना नाम सतीश बताया और पहचान पत्र की फोटो तक डाक्टर को भेजी थी। रुपये ठगने के बाद डॉक्टर का फोन उठाना बंद कर दिया।
शिकायतकर्ता एक निजी अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें सतीश कुमार का फोन आया। उसने खुद को भारतीय सेना का जवान बताया। अपनी पोस्टिंग उसने चंडीमंदिर की बताई। सतीश ने कहा कि 95 सैन्य कर्मियों को कंसल्ट करना है। जिसके लिए उसने फीस की जानकारी हासिल की। सतीश ने फोन कर कहा कि कंसल्ट के लिए मंजूरी मिल गई है। सेना सुरक्षा कारणों से उसने वीडियो कॉल की। इसी दौरान वीडियो कॉल पर ही शिकायतकर्ता से पेटीएम खुलवाया और बेहद चालाकी से शिकायतकर्ता को 45-45 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन करने के नाम पर उल्टा उसके ही खाते से कुल 91 हजार रुपये निकाल लिए।