फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   110 orphan children found in Chandigarh

चंडीगढ़ में सर्वे हुआ जारी: कोरोना काल में सरकारी के 45 और निजी स्कूलों के 65 बच्चे हुए अनाथ

Tue, 01 Jun 2021 09:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Jun 2021 09:39 PM IST
सार

चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की जानकारी जुटाने का आदेश दिया था। इसके बाद से शिक्षा विभाग शहर में इन बच्चों का ब्योरा तैयार कर रहा है। अभी शहर में 110 अनाथ बच्चों की जानकारी मिली है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। इन बच्चों की नौवीं से आगे की शिक्षा मुफ्त में प्रदान करने की योजना चंडीगढ़ प्रशासन बना रहा है। 

विज्ञापन
110 orphan children found in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में अभिभावकों को खो चुके सरकारी स्कूलों में 45 और निजी स्कूलों में 65 के करीब बच्चे मिले हैं। बता दें चंडीगढ़ प्रशासन ने ऐसे बच्चों को खोजने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को सौंपी है। इसके लिए शिक्षक घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। चूंकि शिक्षक अभी भी हर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए भविष्य में आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। 

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देश जारी कर बच्चों के घर जाकर सर्वे करने को कहा है। जिन बच्चों ने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता दोनों या दोनों में किसी एक को खोया है, उनके मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ उनका विवरण तैयार कर शिक्षकों को भेजना है। 
विज्ञापन


अभी तक सर्वे में लगभग 110 के करीब अनाथ बच्चों की जानकारी मिली है। इन बच्चों को नौवीं से आगे की शिक्षा मुफ्त में प्रदान करवाने की योजना बनाई जा रही है। अभी बच्चों की पूरी डिटेल मिलने पर यूटी प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ इस पर चर्चा की जाएगी। उनके राय के अनुसार आगे का फैसला लिया जाएगा। अगले माह तक इस पर योजना बनाकर इसे लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल स्तर पर भी कर रहे जरूरतमंद परिवार की मदद 

शिक्षा विभाग को हमने कोरोना संक्रमण के कारण जिन बच्चों के अभिभावकों का देहांत हुआ है, उसकी सूची भेज दी है। हमारे स्कूल में ऐसे पांच प्रभावित बच्चे हैं। सभी बच्चों में किसी के माता और किसी के पिता की मौत हुई है। हालांकि इन सबके घर के आर्थिक हालात ठीक है। फिर भी हम कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित हुए बच्चों के परिवार की जरूरत पड़ने पर स्कूल स्तर पर मदद कर रहे हैं, उन्हें फीस आदि में भी रियायत दी जा रही है। - लुइज लोपेज, प्राचार्य, सेंट स्टीफन स्कूल - 45डी। 

बच्चों में हो रहा है तनाव  
शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूल से कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित बच्चों की जानकारी मांगी गई है। हम बच्चों की डिटेल नहीं साझा कर सकते हैं। बच्चे इस समय काफी तनाव में हैं। - कविता दास, प्राचार्या, सेंट जोंस -26। 

स्कूल की तरफ से दे रहे फीस में छूट 
हमारे स्कूल में एक बच्चे के माता-पिता दोनों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। परिवार निम्न मध्यम वर्ग से ताल्लुक रखता है। स्कूल की तरफ से परिवार को फीस में छूट दी जा रही है। - जैसमीन, प्राचार्या, एकीप्स- 45।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed