फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 thousand more gold earrings robbed by feeding bistik to mother of home guard

होमगार्ड की मां को बिस्टिक खिलाकर कर लूटे 11 हजार और सोने की बालिया

Sat, 07 Mar 2020 02:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
11 thousand more gold earrings robbed by feeding bistik to mother of home guard
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम लाइट प्वाइंट पर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को दो युवक नशीला बिस्कुट खिलाकर सोने की बाली और 11 हजार नगदी ले उड़े। आरोपियों की हरकत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपियों ने बापूधाम पुलिस बीट बॉक्स से महज कुछ दूरी पर वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-26 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

वारदात शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। 70 वर्षीय विमला देवी सेक्टर-26 के बापूधाम में परिवार समेत रहती हैं। उनका बेटा आईटी पार्क थाने में होमगार्ड है। शाम को वह सेक्टर-30 स्थित बैंक में पेंशन लेने जा रही थीं। बापूधाम लाइट पर पहुंचीं तो दो युवक मिले। युवकों ने उन्हें कहा कि वे दोनों किसी अधिकारी के घर काम करते हैं। उनके साहब का बेटा हुआ है। इसी खुश में वे उन्हें नए कपड़े देना चाहते हैं। इसी झांसे में लेकर दोनों युवक विमला को थोड़ी दूर ले गए और उन्हें नशीला बिस्किट खिला दिया। इससे वे बेहोश होने की हालत में आ गईं। तभी युवकों ने विमला के कान से सोने की दोनों बालियां उतार लीं और फिर बापूधाम स्थित पुलिस बीट बॉक्स के पास ले जाकर बैग से 11 हजार नगदी निकाल कर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर बापूधाम चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों की हरकत सीसीटीवी में कैैद
वारदात के बाद पुलिस ने आसपास और वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। पुलिस की शुरूआती जांच में दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद थे। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान में जुट गई। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ फूंक के नाम सोने की अंगूठी उड़ाई
पीयू में बीते वीरवार को दो युवक प्रोफेसर रमेश की पत्नी ज्योति से झाड़ फूंक कराने के नाम पर सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed