फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 new cases of the Code of Conduct, Know How - how on

आचार संहिता के 11 नए मामले, जानिए किस-किस पर

Sat, 19 Apr 2014 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Apr 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
11 new cases of the Code of Conduct, Know How - how on

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के 11 मामलों के बारे में एक और सूची चुनाव आयोग को कार्रवाई के लिए भेजी है। इससे पहले भी 32 मामलों की एक सूची आयोग को भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन


पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी सुप्रीत सिंह गुलाटी ने बताया कि आयोग से आने वाले निर्देशों के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को भेजी गई सूची में पीपीसीसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय इंद्र सिंगला, पीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष महिंदर सिंह केपी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी, राज्य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली की बेटी द्वारा किए गए उल्लंघनों का भी जिक्र है।

विज्ञापन

विभिन्न पार्टियों व इनके नेताओं के उल्लंघन

11 new cases of the Code of Conduct, Know How - how on
शिरोमणि अकाली दल/भाजपा
- अमृतसर से भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली की बेटी व पंजाब भाजपा के महासचिव तरुण चुघ: कार्यकर्ताओं सहित सरकारी आईटीआई में प्रवेश
- होशियारपुर से भाजपा प्रत्याशी विजय सांपला: रैली में प्राईवेट स्कूल की बसों का इस्तेमाल, बिना मंजूरी रैली
-श्री आनंदपुर साहिब से शिअद प्रत्याशी प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा: गुरुद्वारा में रैली, बिना मंजूरी जनसभा

कांग्रेस

11 new cases of the Code of Conduct, Know How - how on

- पीपीसीसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा: कांग्रेस के 100 पोस्टरों सहित वाहन जब्त
- पीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष व होशियारपुर से कांग्रेस उम्मीदवार महिंदर सिंह केपी: कोड का उल्लंघन करके रोड शो
- संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंदर सिंगला : पंफलेट पर भारतीय रेलवे का सिंबल
- पूर्व केंद्रीय मंत्री व श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सोनी: बिना मंजूरी रिक्शा व टेंपू से प्रचार

बसपा

- श्री आनंदपुर साहिब से बसपा प्रत्याशी केएस मक्खन: प्रचार के लिए धार्मिक स्थान का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed