{"_id":"60bce3ad8ebc3e53da25947a","slug":"11-month-old-girl-dies-due-to-drowning-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: बच्ची को टब में बैठा फोन पर बात करने लगा पिता, चार वर्षीय भाई ने खोल दिया नल, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: बच्ची को टब में बैठा फोन पर बात करने लगा पिता, चार वर्षीय भाई ने खोल दिया नल, डूबने से मौत
Sun, 06 Jun 2021 08:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Jun 2021 08:49 PM IST
सार
हरियाणा के जींद में एक पिता को अपनी बच्ची को टब पर छोड़कर फोन पर बात करना जिंदगी भर का दर्द दे गया। चार साल के बेटे ने अनभिज्ञता में टोटी खोलकर नल चला दिया। टब में पानी भरने से 11 माह की बच्ची की डूबने से जान चली गई।
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले में एक दर्दनाक हादसे में 11 माह की बच्ची की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्ची को टब में बैठकार पिता मोबाइल पर बात करते हुए थोड़ा दूर चला गया। इसी दौरान चार साल के भाई ने वहां आकर टोटी खोल दी। जिससे टब पानी से भर गया और बच्ची डूब गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना रविवार को शहर की इंप्लाइज कालोनी की है। मृतक बच्ची का नाम अर्चना है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार इंप्लाइज कालोनी निवासी विक्रम अपनी 11 माह की बेटी अर्चना को नहलाने की तैयारी कर रहा था और उसे टब में बैठाया था। उसी दौरान विक्रम के मोबाइल पर कॉल आ गई। वह बच्ची को टब में छोड़कर फोन पर बात करते दूर चला गया। तभी चार वर्षीय भाई चिराग भी वहां पर पहुंच गया। उसने पानी की टोटी चालू कर दी।
विज्ञापन
टब में पानी भरने से अर्चना डूब गई। 15 से 20 मिनट के बाद अर्चना की मां रेखा का ध्यान टब की तरफ गया तो उसने बच्ची को तुरंत बाहर निकाला और सामान्य अस्पताल लेकर गई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना के जांच अधिकारी कमल ने बताया कि बच्ची को नहलाने के उद्देश्य से टब में बैठाया था। इसके चलते उसकी डूबने से मौत हो गई।