फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 including traffic police constable arrested for gambling

जुआ खेलने पर यातायात पुलिस के हवलदार समेत 11 गिरफ्तार

Tue, 15 Dec 2020 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
11 including traffic police constable arrested for gambling
चंडीगढ़। रामदरबार में जुआ खेल रहे 11 लोगों को दबोचकर पुलिस ने मौके से चार लाख 16 हजार 275 रुपये बरामद किए। गिरफ्तार जुआरियों में चंडीगढ़ यातायात पुलिस का एक हवलदार भी शामिल है, जिसकी पहचान राजेश के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला रविवार रात का है। पुलिस को सूचना मिली कि रामदरबार फेज-1 में कुछ दिनों से जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर एएसपी दक्षिण श्रुति अरोड़ा और थाना प्रभारी परमजीत कौर सेखों की अगुवाई में एक टीम गठित की गई और रात करीब साढ़े आठ बजे टीम ने रामदरबार स्थित गुरुद्वारा के सामने जंगल क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। जुआरी इधर-उधर भागने लगे लेकिन पुलिस ने सभी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से चार लाख 16 हजार रुपये 275 रुपये बरामद हुए। पुलिस सभी को पकड़कर सेक्टर-31 थाने ले गई, जहां मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक चंडीगढ़ यातायात पुलिस का हवलदार राजेश है, जोकि सेक्टर-29 स्थित यातायात पुलिस मुख्यालय में तैनात है।
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
छापामारी के दौरान पकड़े गए आरोपियों में हवलदार राजेश के अलावा रामदरबार निवासी सुमित कुमार, सेक्टर 47/डी निवासी पवन कुमार, सेक्टर-35/सी निवासी सिमरन सिंह, जीरकपुर निवासी गुलाम शकील, पंचकूला सेक्टर-19 निवासी शंकर, सेक्टर-23/डी निवासी अनिल कुमार, रमन, शिव बुधराज, सेक्टर-25 निवासी राकेश कुमार और धनास निवासी राजेंद्र कुमार शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए ज्यादातर आरोपी व्यापारी हैं। वहीं, कुछ कामकाजी हैं। हालांकि पकड़े गए सभी को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भवन में तीसरी मंजिल पर चल रहा था जुए का खेल : सूत्र
पुलिस ने बताया कि आरोपी जंगल क्षेत्र में जुआ खेलते पकड़े गए हैं जबकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने रामदरबार स्थित एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर छापा मारा, जहां एक कमरे में जुआ खेला जा रहा था। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि यह लोग पिछले काफी समय से शहर के अलग-अलग जगहों पर जुआ खेलने खेल रहे थे। एक जगह कुछ दिन जुआ खेलने के बाद यह लोग दूसरे इलाके में जगह तलाश लेते थे ताकि पुलिस को भनक न लग सके। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने इससे पहले सेक्टर-43 में डेरा जमाया हुआ था। पूछताछ में सामने आया कि दो-तीन दिन पहले ही इन लोगों ने रामदरबार में जुआ खेलने का अड्डा बनाया था।
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में अभी तक हमारे पास कोई रिपोर्ट नहीं आई है। मामले की जांच की जाएगी।
-केतन बंसल, एसपी, यातायात पुलिस चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed