फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10th Science paper is long but easy... students were troubled to solve

दसवीं विज्ञान का पेपर लंबा लेकिन आसान... हल करने में विद्यार्थी हुए परेशान

Wed, 11 May 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
10th Science paper is long but easy... students were troubled to solve
सेक्टर-15 स्तित डीएवी स्कूल में परीक्षा देने के बाद बाहर आते विद्यार्थी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सीबीएसई की ओर से मंगलवार को विज्ञान की दसवीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन करवाया गया। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होकर दोपहर साढ़े 12 बजे खत्म हुई। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान लेकिन थोड़ा लंबा था, इसलिए थोड़ी परेशानी हुई। विज्ञान की परीक्षा कुल 40 अंकों की थी। परीक्षा एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर आधारित थी।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से पेपर को तीन सेक्शन में बांटा गया था। पहले सेक्शन में दो-दो अंकों के सात प्रश्न, दूसरे में तीन-तीन अंकों के छह प्रश्न और तीसरे में चार-चार अंकों के दो प्रश्न शामिल थे। विद्यार्थियों को सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य थे और इंटरनल च्वाइस दिए गए थे। जीएमएसएसएस-22 के विज्ञान के शिक्षक भजनलाल ने बताया कि पेपर ठीक था। टर्म-1 के मुकाबले पेपर आसान था। पूरा पेपर सैंपल पेपर के आधार पर नहीं था, इसलिए कुछ बच्चों को थोड़ी दिक्कत हुई। शहर में सीबीएसई बारहवीं बोर्ड और दसवीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षा मंगलवार को शहर के 56 स्कूलों में आयोजित करवाई गई। इसमें 24 सरकारी स्कूल, तीन केंद्रीय विद्यालय और 29 निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर लंबा था, लेकिन आसान था। सभी प्रश्न बोर्ड की ओर से जारी पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। पेपर में सबसे कठिन प्रश्न सेक्शन सी में थे। हालांकि, अधिकतम समय सेक्शन बी और सी दोनों को हल करने में लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed