फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   102 FIRs and 202 arrested so far in Nuh violence case

Nuh Violence: अब तक 102 FIR, 202 गिरफ्तार, विज बोले- हिंसा की तैयारी पहले से थी, पहाड़ों से गोलियां चलाईं

Fri, 04 Aug 2023 09:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Aug 2023 09:02 PM IST
सार

गृहमंत्री अनिल विज ने बताया जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनसे कानून के अनुसार पूछताछ की जा रही हैं और जो जानकारियां मिल रही हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया की निगरानी व स्कैनिंग के लिए गृह विभाग के विशेष सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी जांच कर रही है।

विज्ञापन
102 FIRs and 202 arrested so far in Nuh violence case
Nuh Violence: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ हरियाणा सरकार की कार्रवाई जा रही है। हिंसा के बाद अब तक 102 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 202 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 80 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को भड़काऊ पोस्ट मामले में सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। सूत्रों ने बताया कि भड़काऊ पोस्ट के 2300 वीडियो की जांच चल रही है।

विज्ञापन


गृहमंत्री अनिल विज ने बताया जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनसे कानून के अनुसार पूछताछ की जा रही हैं और जो जानकारियां मिल रही हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया की निगरानी व स्कैनिंग के लिए गृह विभाग के विशेष सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी जांच कर रही है।

विज्ञापन

हिंसा की तैयारी पहले से थी, पहाड़ों पर चढ़कर गोलियां मारीं

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह हिंसा को प्री-प्लान किया गया। पहाड़ों पर चढ़कर गोलियां मारी गईं। इसी प्रकार, छतों पर पत्थर इकट्ठे किए गए और मोर्चें बनाए गए। इन सबकी जानकारी ली जा रही है और इन सब पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हिंसा प्री-प्लान थी और वहां पर लाठियां थीं। किसी न किसी ने व्यवस्था की है, यह प्लानिंग के साथ किया गया है और हम इसकी गहराई तक जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कवरेज करने गए पत्रकारों से भी आग्रह किया गया है कि वीडियो व फीड है तो अधिकारियों को मुहैया करवाएं ताकि आगामी कार्रवाई की जा सकें। यात्रा के दौरान किसी ने मोबाइल पर वीडियो बनाई है तो उन्हें भी आगे आकर ऐसी वीडियो मुहैया करवानी चाहिए और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

नूंह के एसपी सिंगला का तबादला, बिजारनिया होंगे नए एसपी

नूंह हिंसा की गाज पुलिस अधीक्षक (एसपी) पर गिरी है। हरियाणा सरकार ने नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला का तबादला कर भिवानी का एसपी नियुक्त किया है। हिंसा के दिन वरुण सिंगला छुट्टी पर थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टीवीएसएन प्रसाद की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस नरेंद्र बिजारनिया, जो सिंगला की अनुपस्थिति में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, अब वह नूंह के एसपी होंगे। सिंगला गुरुवार को ही छुट्टी पर लौटे हैं। नूंह में हिंसा भड़कने के बाद सरकार ने 31 जुलाई की शाम को भिवानी के एसपी नरेंद्र बिजारनिया को नूंह का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था।

हमले का इनपुट नहीं था, तीन बजे मंदिर में फंसे व्यक्ति ने दी सूचना

गृह मंत्री अनिल विज ने इस बात से इन्कार किया है कि नूंह हिंसा को लेकर उनके पास कोई इनपुट नहीं था। उनके पास तो 31 जुलाई को तीन बजे मंदिर में फंसे एक व्यक्ति ने हिंसा की सूचना दी। इस सूचना के बाद ही पुलिस फोर्स को तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया था। उन्होंने सीआईडी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करवा रहे हैं कि इनपुट किसके पास आया था या नहीं। 
विज के बयान से एक दिन पहले राज्य के होम सेक्रेटरी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि पुलिस के पास यात्रा पर हमले का इनपुट था। इससे पता चल रहा है कि हिंसा के इनपुट को लेकर सरकार के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, सीआईडी विभाग पहले गृह मंत्रालय के अंडर में था। बाद में इसे मुख्यमंत्री के अधीन कर दिया गया था। उस दौरान भी सीआईडी को लेकर काफी खींचतान हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed