{"_id":"56e813d14f1c1bd14a8b4f09","slug":"101-helpline-number-fire-brigade-helpline-number-of-chandigarh-101-is-closed-for-15-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 15 घंटे बंद रहा फायर ब्रिगेड का हेल्पलाइन नंबर 101","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 15 घंटे बंद रहा फायर ब्रिगेड का हेल्पलाइन नंबर 101
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Mar 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
Smartphone heating
फायर ब्रिगेड का आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 15 घंटे तक बंद रहा। सोमवार शाम को 101 पूरी तरह से ठप हो गया। मंगलवार सुबह 11 बजे यह चालू हो पाया।
शुक्र है कि इस दौरान शहर में कोई बड़ी आगजनी की घटना नहीं हुई। नगर निगम के फायर डिपार्टमेंट के पास 101 की तीन हॉटलाइन हैं। चीफ फायर अफसर वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि टेलीफोन लाइन की सर्विस बीएसएनएल की ओर से खराब थी जोकि सुबह 11 बजे ठीक हो पाई।
वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दे दी गई थी। इसके साथ ही अतिरिक्त नंबर उन्हें बता दिए गए थे, ताकि अगर कोई 100 नंबर पर कॉल आती है तो वह किसी भी घटना की सूचना आगे दमकल विभाग को पहुंचा दें।