फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   100 year old man gets covid-19 vaccinae shot in Manimajra Hospital of Chandigarh

जज्बे को सलाम : 100 वर्षीय बुजुर्ग ने पैदल जाकर लगवाया कोरोना का टीका, कहा- पीएम मोदी से प्रेरित हूं

Sun, 04 Apr 2021 02:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Apr 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
100 year old man gets covid-19 vaccinae shot in Manimajra Hospital of Chandigarh
बुजुर्ग चरणदास ने लगवाया टीका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित सिविल अस्पताल में रविवार की सुबह इंदिरा कालोनी में रहने वाले 100 वर्षीय बुजुर्ग टीका लगवाने पहुंचे। बुजुर्ग का उत्साह देखकर अस्पताल के कर्मचारी भी हैरान रह गए, क्योंकि वह खुद चलकर अस्पताल तक पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में मौजूद भाजपा के आईटी सेल के जिला प्रभारी अंकित अरोड़ा ने बताया कि चरणदास अपने बच्चों के साथ इंदिरा कालोनी में दो साल से रह रहे हैं। 

विज्ञापन


वैसे चरणदास मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। अस्पताल के कर्मचारी राजन पुरी ने बताया कि जब उनका रजिस्ट्रेशन करने लगा तो उनकी उम्र देखकर मैं हैरान रह गया, क्योंकि चरणदास खुद चलकर आए थे और आराम से टीका लगवाकर चले गए। यह भी बात देखने में आई है कि चरणदास को किसी प्रकार की कोई बीमारी तक नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं अंकित अरोड़ा का कहना है कि 100 साल के व्यक्ति के जज्बे से सभी को प्रेरणा लेना चाहिए और टीका लगवाना चाहिए। चरणदास ने कहा कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर अस्पताल में टीका लगवाने आए हैं। हालांकि मुझे किसी प्रकार की कभी कोई बीमारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर जैसे हालात

बता दें कि चंडीगढ़ में अप्रैल में ही स्थिति बीते सितंबर जैसी भयावह होने लगी है। शनिवार को 2021 में अब तक के सबसे ज्यादा 310 कोरोना मरीज सामने आए हैं। वहीं, बीते साल 11 सितंबर को 305 संक्रमित मिले थे। शनिवार को एक संक्रमित की मौत की पुष्टि की गई। सेक्टर-40 निवासी 74 साल के वृद्ध की जीएमएसएच-16 में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

वह कोरोना संक्रमित होने के साथ मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे, जबकि एकांतवास में रखे गए 245 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई। संक्रमित मरीजों में 169 पुरुष और 144 महिलाएं हैं। वहीं, सबसे ज्यादा मनीमाजरा से 22, सेक्टर-44 और 20 से 10-10 मरीज, सेक्टर-8, 18, 26, 37, 44, 45 से 9-9 मरीज मिले हैं। 

अस्पतालों में बिस्तर भरे, स्थिति गंभीर
संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण धनवंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सभी बिस्तर भर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग एक-दो दिन के अंदर सूद धर्मशाला खोलने की तैयारी में है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जीएमएसएच-16, जीएमसीएच-32 व पीजीआई में चंडीगढ़ के 200 से ज्यादा संक्रमित मरीज भर्ती हैं।

वहीं, सेक्टर-48 अस्पताल भी कोविड-19 के मरीजों के लिए खोल दिया गया है। कोरोना के गंभीर मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के चलते जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 का कोविड-19 आईसीयू भर चुका है। वहीं, पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल की आईसीयू में भी कुछ ही बिस्तर बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed