फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   100 indians reached at Mohali airport From USA

अमेरिका से 100 भारतीय मोहाली एयरपोर्ट पहुंचे, किसी में नहीं मिले कोरोना के लक्षण, 14 दिन रहेंगे क्वारंटीन

Fri, 22 May 2020 09:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 May 2020 09:56 PM IST
सार

  • चंडीगढ़ के 9 और मोहाली के 5 समेत हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड के यात्री भी शामिल
  • मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अलग-अलग राज्यों के लिए ले गई राज्य सरकार की टीमें
  • दो-दो यात्रियों की स्क्रीनिंग करके एयरपोर्ट से बाहर भेजा, अब 14 दिन रहेंगे क्वारंटीन 

विज्ञापन
100 indians reached at Mohali airport From USA
मोहाली एयरपोर्ट से बाहर आते भारतीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-0102 से विदेश में फंसे सौ भारतीय न्यूयार्क से नई दिल्ली होते हुए शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे। मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करने के बाद राज्य सरकारों की टीमों के संरक्षण में उनके जिलों में ले जाया गया है। इन यात्रियों को उनके जिलों में ही बने सरकारी क्वारंटीन सेंटर या होटलों में 14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद ही उनको अपने घर जाने की अनुमित होगी। इन सभी यात्रियों के पासपोर्ट लेकर मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रख लिए गए हैं। न्यूयार्क से नई दिल्ली होती हुई एयर इंडिया की फ्लाइट दोपहर करीब डेढ़ बजे मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। इस दौरान दो-दो यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कोविड टीम ने की और जिला स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने सभी यात्रियों की काउंसलिंग की और इसके बाद एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर जाने की अनुमति दी गई। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अमेरिका में फंसे 100 भारतीय लौटे, वतन की माटी चूमी, जय हिंद बोले, बताया- कैसा है न्यूयार्क का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी यात्री में बुखार, खांसी या जुकाम के लक्षण नहीं मिले हैं। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह मौजूद रहे और उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे यात्रियों में से पांच यात्री मोहाली के हैं। इन सभी यात्रियों में से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दिए। 


सिविल सर्जन ने सभी यात्रियों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में बताया और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और मास्क पहनने के साथ सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा। जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरमनदीप कौर बराड़ ने बताया कि यात्रियों को फिलहाल 14 दिन क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा और इसके बाद ही घर भेजा जाएगा। इस मौके पर उक्त अधिकारियों के अलावा डीसी गिरीश दियालन, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. दलजीत सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह मौजूद रहे।

इन राज्यों के यात्री पहुंचे
मोहाली के डीसी गिरीश दयालन ने बताया कि न्यूयार्क से आने वाले सौ यात्रियों में 61 पंजाब के हैं, जिनमें (5 मोहाली, 10 अमृतसर, 2 बठिंडा, फजिल्का, फतेहगढ़, पठानकोट, संगरुर, शहीद भगत सिंह नगर और मुक्तसर से 1-1, फिरोजपुर के 3, गुरदासपुर के 2, होशियारपुर के 6, जालंधर के 5, कपूरथला के 4, लुधियाना के 7, पटियाला के 11), हरियाणा के 12, हिमाचल के 16, चंडीगढ़ के 9 और उत्तराखंड के 2 यात्री शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed