फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 year old girl dies after eating birthday cake

दर्दनाक: जन्मदिन का केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत, ऑनलाइन किया था ऑर्डर, पूरा परिवार पड़ा बीमार

Sun, 31 Mar 2024 07:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Mar 2024 07:24 AM IST
सार

लड़की के दादा ने कहा कि 24 मार्च को शाम 7 बजे उसका जन्मदिन मनाया। उस रात 10 बजे तक पूरा परिवार बीमार पड़ गया। दोनों छोटी बेटियों को उल्टियां होने लगीं, लेकिन उनमें से एक बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन
10 year old girl dies after eating birthday cake
केक खाने के बाद बच्ची की मौत - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के पटियाला में अपने जन्मदिन के मौकै पर ऑनलाइन ऑर्डर किया हुआ केक खाने से 10 वर्षीय लड़की मानवी की मौत हो गई। इस मामले में कान्हा बेकरी के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में मानवी अपनी मौत से कुछ घंटे पहले अपने परिवार के साथ केक काटती और जश्न मनाती नजर आ रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

लड़की के दादा ने कहा कि 24 मार्च को शाम 7 बजे उसका जन्मदिन मनाया। उस रात 10 बजे तक पूरा परिवार बीमार पड़ गया। दोनों छोटी बेटियों को उल्टियां होने लगीं। सौभाग्य से सबसे छोटी बेटी प्रेमन उल्टी करने के बाद बच गई। मानवी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले गए। लेकिन बचाया नहीं जा सका। परिवार के अनुसार, ‘केक कान्हा’ बेकरी से ऑर्डर किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed