फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 thousand Anganwadi centers will be made efficient in five years: Shruti Chaudhary

पांच साल में 10 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा सक्षम : श्रुति चौधरी

Fri, 17 Jan 2025 09:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
10 thousand Anganwadi centers will be made efficient in five years: Shruti Chaudhary
महिला एवं बाल विकास मंत्री बोली, महिला सरपंचों को ब्रांड एम्बेसडर बनाने से अभियान को मिलेगी मजबूती
विज्ञापन

चंडीगढ़।हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा, महिला सरपंचों को उनके संबंधित गांवों की ब्रांड एम्बेसडर बनाने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूती मिलेगी।

इस संबंध में मंत्री ने अधिकारियों को संबंधित विभाग से संपर्क कर आगे की रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्य में अब तक 4000 आंगनबाड़ी केंद्रों को खेल-आधारित शिक्षा और पोषण केंद्र में विकसित किया गया है। अगले पांच वर्षों में 10,000 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में 563 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में अपग्रेड करने के लिए भारत सरकार से 563 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही विभाग ने 2307 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करने का एक अन्य प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा है। श्रुति चौधरी ने बताया कि लिंगानुपात में सुधार के लिए डॉक्टरों, झोलाछाप डॉक्टर और दलालों की अवैध गतिविधियों को निशाना बनाकर 4,000 गिरफ्तारियां की गई है और आगे भी विभाग की ओर से ऐसे मामले सामने आने पर तुरंत कार्रवाई करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed