फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 pm to 2 am police on action in chandigarh

रात 10 से 2 बजे तक रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा

Tue, 31 Dec 2019 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
10 pm to 2 am police on action in chandigarh
चंडीगढ़। 2020 के स्वागत पर जश्न मनाने पर किसी को खलल न पड़े, इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने इस बार विशेष तैयारियां की हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में 145 जगहों पर नया साल मनाया जाएगा। 31 दिसंबर की रात 10 बजे से नववर्ष शुरू होने की रात दो बजे तक इन जगहों से शहर के सात सेक्टरों समेत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलांते मॉल के पास का एरिया वाहन मुक्त जोन बना दिया है। इन चार घंटों के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने वाहन को इनमें से किसी जगह नहीं ले जा पाएगा। साथ ही जिन लोगों के घर उक्त सड़कों के किनारे हैं, वे अपने पहचान पत्र साथ रखें ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा शहर भर में 16 एसएचओ, 21 इंस्पेक्टर समेत कुल 1199 पुलिसकर्मी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा डिस्कोथेक व पब बार के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। पीसीआर और स्थानीय थाना पुलिस मध्य मार्ग पर सेक्टर-26, 8 और सेक्टर-9 समेत अन्य सेक्टरों के डिस्कोथेक, पब बार, रेस्टोरेंट के समीप सतर्कता से ड्यूटी करती नजर आएगी ताकि किसी जगह से कोई अप्रिय घटना सामने न आए। नववर्ष के स्वागत से पूर्व की इन तैयारियों में यूटी पुलिस विभाग ने महिला, युवतियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा है।
विज्ञापन

इन इलाकों में नहीं ले जा सकेंगे वाहन
1. सेक्टर-7 की अंदरूनी सड़क
2. सेक्टर-8 की अंदरूनी सड़क
3. सेक्टर-9 की अंदरूनी सड़क
4. सेक्टर-10 की अंदरूनी सड़क
5. सेक्टर-11 की अंदरूनी सड़क
6. सेक्टर-17 की अंदरूनी सड़क
7. सेक्टर-22 की अंदरूनी सड़क
8. सेक्टर-10 लेजर वैली के सामने की सड़क
9. अरोमा लाइट प्वाइंट से अस्पताल के समीप चौक तक
10. इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एलांते मॉल की तक
सड़कों पर 41 जगह नाके
शहर के अलग-अलग सड़कों पर हुड़दंगबाजों पर नजर रखने के लिए पुलिस 41 जगहों पर नाके लगाएगी। इसके अलावा बार्डर एरिया के 18 जगहों को मार्क किया गया है। साथ ही छह एंबुलेंस, छह फायर टेंडर, 3 हाइड्रोलिक लेडर, 3 क्यूआरटी को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा पीसीआर, चीता स्क्वायड समेत अन्य विंग अलग अलग जगहों पर गश्त करती हुई दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिक एंड ड्राप की भी सुविधा
चंडीगढ़ पुलिस ने इस अवसर पर पिक एंड ड्राप पर विशेष नजर रखी हुई है। इस मौके पर इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी की अगुवाई लेडी स्क्वायड टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा शहर भर में 8 पीसीआर महिलाओं को पिक एंड ड्राप की सुविधा देगी। अगर महिला रात 10 बजे के बाद से साधन नहीं मिलने पर कहीं फंस जाती है तो वे आपातकालीन 112 नंबर पर सूचित कर इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं।
हुड़दंगबाजों से सख्ती से पेश आएगी पुलिस
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, वाहनों के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण पैदा करने और समेत हुड़दंगबाजी करने पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इसके अलावा पुलिस नए साल की पूर्व संध्या पर शहर में नशे में ड्राइविंग और तेज गति वाहनों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाएगी। शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ दस हजार रुपये जुर्माना लगाकर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

आपातकालीन पर इन नंबरों पर करें सूचित
1. पुलिस कंट्रोल 112
2. 26 थाना-0172-2790594
3. 31 थाना-0172-2638698
4. 17 थाना-0172-2775147
5. 36 थाना-0172-2662995
6. 34 थाना 0172-2662697
7. 03 थाना 0172-2740254
8. आईटी पार्क थाना 0172-2970318
9. मलोया थाना 0172-2643213
कोट
2020 के स्वागत में जश्न मनाने पर किसी को खलल न पड़े, इस कारण पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस टीम हुड़दंगबाजों पर विशेष नजर रखेगी। साथ ही लेडी स्क्वायड टीम का गठन किया गया है।
- चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed